Mobile Tempered Glass: आज के डिजिटल दौर में लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन होता है। मोबाइल के जरिए लोग घर बैठे अपने कई जरुरी काम बिजली बिल, EMI, ऑनलाइन पेमेंट, शॉपिंग, फॉर्म भरने जैसे कई काम करते हैं। आज के दौर में मोबाइल लोगों के जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है, जिसके बिना कई कामों को करने में रुकावट आती है। ऐसे में स्मार्ट फोन की स्क्रीन को सुरक्षित रखना भी जरूरी है। कई लोग मोबाइल गिरने से उसकी स्क्रीन न टूटे उसके लिए वो स्क्रीन पर टैंपर्ड ग्लास लगवा लेते हैं। लेकिन सवाल ये है कि अगर टेम्पर्ड ग्लास (Mobile Tempered Glass) न लगा हो तो क्या मोबाइल को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानें...
यह भी पढ़ें: Google Lens Features: Google Lens के ये 5 फीचर्स जानते हैं आप? फोन चलाने का तरीका हो जाएगा आसान
टेम्पर्ड ग्लास कैसे करता है काम?
टेम्पर्ड ग्लास (Tempered Glass) सामान्य कांच के मुकाबले 4 से 5 गुना अधिक मजबूत होता है और यह मुख्य रूप से सुरक्षा और बचाव (Smartphone Screen Guard Benefits) का काम करता है।
1. यह स्मार्टफोन की स्क्रीन, खिड़कियों, या अन्य सतहों को गिरने, खरोंचों (Scratches), और झटकों से (Mobile Screen Protection Tips) बचाता है।
2. सामान्य कांच टूटने पर बड़े और नुकीले टुकड़ों में बिखरता है जिससे गंभीर चोट लग सकती है। वहीं, टेम्पर्ड ग्लास टूटने पर छोटे-छोटे, गोल और कम नुकीले टुकड़ों में टूटता है, जिससे चोट लगने का खतरा काफी कम हो जाता है।
3. अगर फोन जेब, बैग या दूसरी चीजों के संपर्क में आता है, तो उसकी स्क्रीन पर खरोंच पड़ने का खतरा रहता है, लेकिन टेंपर्ड ग्लास मेन स्क्रीन को खरोच से बचाता है।
4. अगर आप अच्छे क्वालिटी वाला टेंपर्ड ग्लास का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके मोबाइल के लिए वो सुरक्षा कवक्ष (Tempered Glass for Smartphone) का काम करता है।
5. यह सामान्य कांच की तुलना में उच्च तापमान और अचानक होने वाले तापमान के बदलाव को आसानी से झेल लेता है।
टेम्पर्ड ग्लास के बिना स्क्रीन को होगा नुकसान?
आजकल के स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास (Corning Gorilla Glass) या अन्य मजबूत कवर ग्लास आते हैं, जो खरोंच (Scratches) और हल्की चोट से बचाते हैं, लेकिन ये पूरी तरह अटूट (Unbreakable) नहीं होते हैं।
यदि फोन किसी सख्त सतह पर सीधे गिर जाए, तो बिना टेम्पर्ड ग्लास के वह झटका सीधे फोन की असली स्क्रीन पर लगता है, जिससे वह चटक सकती है या टूट सकती है।
स्क्रीन सुरक्षा के मुख्य उपाय (How to Protect Mobile Screen)
1. नया फोन लेने पर तुरंत एक अच्छी क्वालिटी का टेम्परेड ग्लास या स्क्रीन गार्ड जरूर लगवाएं, ताकि गिरने पर सारा झटका उस पर पड़े और असली स्क्रीन सुरक्षित रहे।
2. ऐसा बैक कवर चुनें जिसके किनारे स्क्रीन से थोड़े उठे हुए (raised edges) हों। इससे फोन के गिरने पर स्क्रीन सीधी जमीन से नहीं टकराती।
3. फोन को कभी भी पैंट की पीछे वाली जेब में न रखें। बैठने पर वजन पड़ने से स्क्रीन पर अंदरूनी दबाव बनता है और बिना गिरे ही स्क्रीन बीच से क्रैक हो सकती है।
4. फोन को जेब या बैग में चाबी, सिक्के या अन्य नुकीली धातुओं के साथ न रखें। इससे स्क्रीन पर गहरे स्क्रैच आ जाते हैं।
5. स्क्रीन साफ करने के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर (soft microfibre) कपड़े का उपयोग करें। कागज के तौलिये (tissue paper) या रफ़ कपड़ों से स्क्रीन पर खरोंच आ सकती है।
6. यदि आपके हाथ से फोन बार-बार छूटता है, तो ग्रिप के लिए पॉप-सोकेट (pop-socket) या रिंग होल्डर का उपयोग करें।
7. फोन को छोटे बच्चों की पहुंच से दूर रखें और इसे अत्यधिक नमी, पानी या गर्म सतहों पर रखने से बचें।
यह भी पढ़ें: Government Business Loan Scheme: नया बिजनेस शुरू करने के लिए मिलेगा 35% तक सब्सिडी वाला लोन, जानें आवेदन का तरीका