October 23, 2026

अनंत सिंह के समर्थक छोटू सिंह डिटेन: MLC चुनाव को देखते हुए पुलिस ने जक्कनपुर थाने में रखा, खुद को नीतीश का हनुमान बताते हैं - Patna News

LIVE

अनंत सिंह के समर्थक छोटू सिंह डिटेन:MLC चुनाव को देखते हुए पुलिस ने जक्कनपुर थाने में रखा, खुद को नीतीश का हनुमान बताते हैं

पटना1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। 4 स्नातक और 4 शिक्षक सीट के लिए कुल 150 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। शाम 4 बजे तक 5,32,847 मतदाता वोट करेंगे।

पटना स्नातक और पटना शिक्षक सीट पर चुनाव के तहत वोटिंग जारी है। यहां अनंत सिंह और नीरज कुमार के टकराव ने पटना स्नातक सीट पर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

वोटिंग के दौरान खुद को नीतीश कुमार के हनुमान बताने वाले छोटू सिंह को पुलिस ने डिटेन किया है। ये वही छोटू सिंह हैं, जिन्हें जदयू से निकाल दिया गया था।

पटना स्नातक सीट से जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थक छोटू सिंह को हिरासत में लिया गया।

पटना स्नातक सीट से जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थक छोटू सिंह को हिरासत में लिया गया।

अनुज सिंह के समर्थक छोटू सिंह डिटेन किए गए

पटना स्नातक सीट से जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थक छोटू सिंह को करबिगहिया के पास से डिटेन किए जाने का मामला सामने आया है।

छोटू सिंह के मुताबिक, वह अपनी गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान STF और सेल की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। फिलहाल, उन्हें जक्कनपुर थाना में रखा गया है।

छोटू सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें जानबूझकर पकड़ा गया है। उनका कहना है कि वह गाड़ी से जा रहे थे, तभी टीम ने उन्हें रोककर अपने साथ ले लिया।

हालांकि, उन्हें किस मामले में डिटेन किया गया है, इस बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

छोटू सिंह को डिटेन करने पर गरमाई सियासत

बताया जा रहा है कि छोटू सिंह लगातार जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार को लेकर टिप्पणी कर रहे थे। ऐसे में उनके डिटेन किए जाने की घटना को लेकर राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है।

डॉ. अनुज सिंह के समर्थक हैं छोटू सिंह

छोटू सिंह जेडीयू के पूर्व नेता और वर्तमान में जनसुराज उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थक बताए जा रहे हैं। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर मोकामा समेत कई इलाकों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।

आधिकारिक बयान का इंतजार

फिलहाल इस मामले में पुलिस या संबंधित टीम की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। छोटू सिंह को किस वजह से डिटेन किया गया और इसके पीछे क्या कारण है, यह आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

जक्कनपुर थानेदार देवानंद शर्मा ने बताया कि पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया है। चुनाव में शांति व्यवस्था भंग करने की सूचना मिली थी। इसी पर कार्रवाई हुई है।

जदयू के कैंडिडेट नीरज कुमार ने मोकामा के परशुराम स्थान में मतदान किया।

जदयू के कैंडिडेट नीरज कुमार ने मोकामा के परशुराम स्थान में मतदान किया।

मैं ना किसी को डराता हूं, ना किसी से घबराता हूं- नीरज कुमार

जदयू के कैंडिडेट नीरज कुमार पटना से मोकामा के लिए निकले हैं। घर से निकलने से पहले उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाया।

मोकामा के परशुराम स्थान में पूजा अर्चना करने के बाद JDU कैंडिडेट नीरज कुमार ने कहा, ‘मैं अपनी मातृ भूमि पर मतदान करने पहुंचा हूं। विरोधियों के तमाम आक्रमण के बावजूद मैं ना किसी को डराता हूं, ना किसी से घबराता हूं।’

मोकामा में अनंत समर्थित कैंडिडेट अनुज सिंह और नीरज कुमार के समर्थक आमने-सामने आए।

मोकामा में अनंत समर्थित कैंडिडेट अनुज सिंह और नीरज कुमार के समर्थक आमने-सामने आए।

अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े

इधर, मोकामा में अनंत सिंह और नीरज के समर्थक के बीच धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पटना में जदयू से निकाले गए और अनंत सिंह के समर्थक छोटू सिंह को पुलिस ने डिटेन कर लिया है।

.

खबरें और भी हैं...

  • ज्योति बोलीं-10 जगह मुंह मारने वाला पति नहीं चाहिए: सहेलियों ने कहा- थूक कर चाटने वाला भी नहीं: पवन सिंह ने अक्षरा से मांगी थी माफी

    सहेलियों ने कहा- थूक कर चाटने वाला भी नहीं: पवन सिंह ने अक्षरा से मांगी थी माफी|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:59
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    8 सीटों के लिए वोटिंग, मोकामा में अनंत-नीरज समर्थक भिड़े: नीरज की जीत पर मंत्री बोले- कई बार मामला गड़बड़ा जाता है; PK के कैंडिडेट पर FIR

    नीरज की जीत पर मंत्री बोले- कई बार मामला गड़बड़ा जाता है; PK के कैंडिडेट पर FIR|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar3:30
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पटना सिटी में युवक को पेट में मारी गोली: प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की बात, एक आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी

    प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की बात, एक आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी|फुलवारीशरीफ,phulwari sharif - Dainik Bhaskar0:56
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एक्सक्लूसिव

    दीपक कुमार की जगह कौन बनेंगे CM के प्रधान सचिव: सम्राट की चलेगी या PMO की पसंद के आएंगे अधिकारी, रेस में कौन से 5 नाम

    1:25
    • कॉपी लिंक

    शेयर