August 12, 2026

'जिन्हें विकास नहीं दिखता, उन्हें गड्ढे ही नजर आते हैं', जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह का अखिलेश पर पलटवार

'जिन्हें विकास नहीं दिखता, उन्हें गड्ढे ही नजर आते हैं', जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह का अखिलेश पर पलटवार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जलभराव को लेकर अखिलेश यादव के तंज के बाद जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जिन्हें विकास नहीं दिखता, उन्हें सिर्फ गड्ढे और पानी नजर आते हैं.

X

अखिलेश यादव के तंज पर धीरेंद्र सिंह ने किया पलटवार. (Photo: social media)

अखिलेश यादव के तंज पर धीरेंद्र सिंह ने किया पलटवार. (Photo: social media)

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संपर्क मार्ग पर हुए जलभराव को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. वीडियो वायरल होने के बाद अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसा. अब जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें सिर्फ गड्ढे और पानी ही नजर आते हैं.

दरअसल, मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल और पार्किंग को जोड़ने वाले रास्ते पर कुछ समय के लिए पानी भर गया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.

इस पर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए सरकार पर तंज कसा. उन्होंने जलभराव का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि 'क्या अब एयरपोर्ट पर नाव चलेगी?' साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि 'जहां भाजपा सरकार, वहां महा-भ्रष्टाचार'. अखिलेश यादव के इस बयान पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जवाब दिया.

सम्बंधित ख़बरें

जेवर विधायक ने क्या कहा?

अखिलेश के बयान पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि 'जिन लोगों को जेवर का अभूतपूर्व विकास दिखाई नहीं देता, उन्हें सिर्फ गड्ढे और पानी नजर आएंगे'.

जिन्हें जेवर का अभूतपूर्व विकास दिखाई नहीं देता, उन्हें केवल गड्ढे और पानी ही नजर आएंगे। कभी जेवर विकास की मुख्यधारा से दूर था और जिनके शासनकाल में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट वर्षों तक सिर्फ कागजों और चर्चाओं तक सीमित रहा, उन्हें आज धरातल पर हो रहा विकास दिखाई न देना स्वाभाविक है।… pic.twitter.com/rZC9q4jqvl

— Dhirendra Singh (@DhirendraGBN) August 12, 2026

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ कागजों और चर्चाओं तक सीमित था. अब वही परियोजना जमीन पर उतर रही है और जेवर विकास की नई पहचान बन रहा है. उनके मुताबिक, इलाके में तेजी से काम हो रहा है और बदलाव साफ दिखाई दे रहा है.

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, भारी बारिश के कारण कुछ समय के लिए जलभराव हुआ था, लेकिन करीब 30 मिनट में पानी निकाल दिया गया. इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक रास्ते से भेजा गया.

प्रशासन का कहना है कि जलभराव का असर न तो उड़ानों के संचालन पर पड़ा और न ही यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई. फिलहाल एयरपोर्ट परिसर में स्थिति सामान्य है.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

अखिलेश यादव ने सड़क मरम्मत में पंखों के इस्तेमाल पर तंज कसा

Live TV

aaj tak epaper in hindi