Mivi One 5G Launch Date: घरेलू ऑडियो ब्रांड Mivi अब स्मार्टफोन बाजार में एंट्री करने जा रहा है। कंपनी अपना पहला फोन Mivi One 5G पेश करने वाली है। फोन में 128GB स्टोरेज मिलेगा और इसके कलर्स की भी जानकारी सामने आ गई है।
(Mivi One 5G Launch Date/ Image Credit: Instagram)
Modified Date: September 11, 2026 / 05:09 pm IST
Published Date: September 11, 2026 5:01 pm IST
HIGHLIGHTS
- Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा।
- फोन की बिक्री Flipkart के जरिए होगी।
- स्मार्टफोन बरगंडी, ब्लू और ग्रीन रंगों में आएगा।
नई दिल्ली: Mivi One 5G Launch Date: ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए फेमस भारतीय कंपनी Mivi अब स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने जा रही है। कंपनी अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को (Mivi One 5G Launch Date) लॉन्च करने वाली है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए होगी। कंपनी ने इससे पहले फोन के डिजाइन की झलक दिखाई थी और अब इसके कलर और स्टोरेज से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई है।
तीन रंगों में आएगा Mivi One 5G
कंपनी के मुताबिक, Mivi One 5G को भारत में तीन कलर ऑप्शन में पेश (Mivi One 5G Launch Date) किया जाएगा। इनमें बरगंडी, ब्लू और ग्रीन शामिल हैं। कंपनी की वेबसाइट पर बनाए गए फोन के माइक्रोसाइट पर इन तीनों रंगों को दिखाया गया है। इसके अलावा यह भी साफ हो गया है कि फोन में 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। कीमत और दूसरे फीचर्स की जानकारी लॉन्च के समय सामने आने की उम्मीद है।
ऐसा होगा फोन का डिजाइन
Mivi One 5G में फ्लैट रियर पैनल दिया जाएगा। पीछे ऊपर की तरफ एक पिल शेप कैमरा मॉड्यूल नजर आएगा, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके पास LED फ्लैश भी मौजूद होगा। फोन के बैक पैनल पर नीचे की ओर Mivi की ब्रांडिंग दिखाई देगी। स्मार्टफोन में फ्लैट मिड-फ्रेम और दाईं तरफ पावर बटन व वॉल्यूम कंट्रोल दिए जाने की उम्मीद है। नीचे USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मिल सकती है।
Snapdragon चिपसेट से होगा लैस
कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि Mivi One 5G Qualcomm Snapdragon चिपसेट पर काम करेगा। फोन Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। लेकिन अभी प्रोसेसर के सटीक मॉडल और कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। 24 सितंबर को लॉन्च (Mivi One 5G Launch Date) के बाद फोन की कीमत, उपलब्धता और बाकी स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी सामने आ सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Online Shopping New Rules: ई-कॉमर्स कंपनियों की बढ़ेगी टेंशन! अब डिस्काउंट के नाम पर नहीं चलेगी मनमानी, सरकार ला रही ये नया नियम
- Wine Shops Closed for 10 Days on Ganesh Chaturthi 2026: गणेश पक्ष के दौरान पूरे 10 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश, फैसले पर हाईकोर्ट के जज ने कहा- 10 दिनों में तो बीमार हो जाएंगे…
- CM Sai On Bhandara Road Accident: भंडारा में सड़क हादसे में हुई छत्तीसगढ़ के 8 लोगों की मौत, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक, घटनास्थल के लिए रवाना हुई अधिकारियों की टीम
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: Mivi One 5G कब लॉन्च होगा?
उत्तर: Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।
प्रश्न 2: Mivi One 5G की बिक्री कहां होगी?
उत्तर: फोन की बिक्री भारत में Flipkart के जरिए की जाएगी।
प्रश्न 3: Mivi One 5G कितने रंगों में आएगा?
उत्तर: यह स्मार्टफोन तीन रंगों बरगंडी, ब्लू और ग्रीन में पेश किया जाएगा।
प्रश्न 4: फोन में कितनी स्टोरेज मिलेगी?
उत्तर: Mivi One 5G में 128GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी जाएगी।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
Web Title: Mivi One 5G Launch Date: Mivi's first smartphone is set to make a splash on this day! You'll be amazed by the 128GB storage and Snapdragon chipset.
People also search for
advertisement will close in 10 seconds ×