Mivi भारतीय बाजार में अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसे फ्लिपकार्ट पर टीज किया गया है।
HighLights
Mivi का पहला स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार में आएगा।
यह बजट 5G फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आएगा।
अनुमानित कीमत 15,000 रुपये, फ्लिपकार्ट पर होगा उपलब्ध।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Mivi इंडियन मार्केट में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह बजट सेगमेंट में लॉन्च होगा, जिसे Snapdragon प्रोसेसरक के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। Mivi ने अपने अपकमिंग फोन के लॉन्च को फ्लिपकार्ट पर टीज किया है। हालांकि, अभी इसके नाम, लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कंपनी ने कुछ भी डिटेल्स शेयर नहीं की हैं।
Mivi के पहले फोन की संभावित कीमत
टेक वेबसाइट 91Mobiles ने अपनी रिपोर्ट में Mivi के अपकमिंग फोन की कीमत को लेकर कुछ संभावनाएं व्यक्त की है। कंपनी का कहना है कि यह फोन 5जी कनेक्टविटी के साथ मार्केट में लाया जाएगा कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि इसे क्वालकॉम स्नेपड्रेगन चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फोन को 15000 रुपये की रेंज में बिक्री के लिए लाया जा सकता है।
फ्लिपकार्ट पर कंपनी के टीजर पोस्टर से फोन के बारे में कुछ भी साफ डिटेल सामने नहीं आई है। हालांकि इसके डिजाइन की कुछ-कुछ झलक देखने को जरूर मिली है। टीजर में दिखता है कि यह फोन ग्रीन कलर ऑप्शन, फ्लैट रियर पैनल और राउंडेट कॉर्नर के साथ आएगा। इससे यह भी साफ होता है कि मिवी का यह फोन भारत में बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।
क्वालकॉम के Snapdragon प्रोसेसर के साथ यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। Mivi के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। संभव है कि आने वाले दिनों में कंपनी डिस्प्ले, कैमरा सेटअप, बैटरी और रैम-स्टोरेज से जुड़ी कुछ-कुछ डिटेल्स शेयर कर सकती है।
बजट स्मार्टफोन मार्केट में आए कई ब्रांड्स
ऑडियो डिवाइस बनाने वाला ब्रांड Mivi ऐसे समय में स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री कर रहा है, जब Fire-Boltt और Philips भी बजट सेगमेंट में अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। इसके साथ ही माइक्रोमैक्स को लेकर भी खबर है कि वह एक बार फिर स्मार्टफोन इंडस्ट्री में वापसी की प्लानिंग कर रहा है। इसके साथ ही बजट सेगमेंट में Ai+ भी काफी एग्रेसिव तरीके से फोन लॉन्चिंग कर रहा है। ऐसे में बजट स्मार्टफोन मार्केट में बॉयर्स को कई ऑप्शन मिल सकते हैं।