Aug 26, 2026 07:59 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

नई पजेरो आने वाली है। इसका ग्लोबल डेब्यू 2 सितंबर को होने वाला है। नई पजेरो में सबसे बड़ा बदलाव इसके प्लेटफॉर्म में देखने को मिलेगा। कंपनी हाइब्रिड पावरट्रेन पर काम कर रही है और इसमें डीजल-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी शामिल हो सकती है।

प्रतीकात्मक फोटो
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
एसयूवी की दुनिया में बड़ा धमाका होने वाला है। 2 सितंबर 2026 को Mitsubishi Pajero के 5th जेनरेशन का ग्लोबल डेब्यू होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार नई पजेरो की सेल 2027 की शुरुआत से कुछ ग्लोबल मार्केट्स में शुरू होने की उम्मीद है। नई पजेरो को पहले के मुकाबले ज्यादा दमदार ऑफ-रोड एसयूवी के तौर पर लाने की तैयारी की जा रही है। आइए जानते हैं कि नई पजेरो में हमें क्या कुछ नया देखने को मिल सकता है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
₹ 67.59 - 74.5 लाख
बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म मिलेगा
नई पजेरो में सबसे बड़ा बदलाव इसके प्लेटफॉर्म में देखने को मिलेगा। पिछली जनरेशन में मोनोकॉक बॉडी का इस्तेमाल किया गया था। वहीं, नई पजेरो में बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस मिलने की उम्मीद है। इसका प्लेटफॉर्म Mitsubishi Triton पिकअप वाला होगा। इससे एसयूवी की मजबूती बढ़ेगी और मुश्किल ऑफ-रोड कंडीशन्स में इसकी कैपेबिलिटी बेहतर होगी। नई पजेरो में Mitsubishi का S-AWC (Super All-Wheel Control) सिस्टम भी मिलेगा, जो अलग-अलग सर्फेस पर बेहतर ट्रैक्शन और स्टेबिलिटी के लिए टॉर्क को कंट्रोल करता है।
सुपर सेलेक्ट 4WD-II और ऑफ-रोड मोड
नई पजेरो में ट्राइटॉन से लिया गया सुपर सेलेक्ट 4WD-II सिस्टम भी मिलने की उम्मीद है। इसके जरिए ड्राइवर जरूरत के अनुसार टू-व्हील ड्राइव, फुल-टाइम ऑल-व्हील ड्राइव और लो-रेंज मोड का इस्तेमाल कर सकेंगे। एसयूवी में Gravel, Sand, Snow, Mud और Rock जैसे टेरेन मोड भी मिल सकते हैं। कंपनी एक ज्यादा हार्डकोर ऑफ-रोड वर्जन पर भी विचार कर रही है, जो Toyota Land Cruiser Prado जैसे मॉडल्स को टक्कर दे सकता है।
डीजल-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी
कंपनी ने अभी अपकमिंग पजेरो के इंजन की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कंपनी हाइब्रिड पावरट्रेन पर काम कर रही है और इसमें डीजल-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी शामिल हो सकती है। इसके अलावा फ्यूचर में प्लग-इन हाइब्रिड और फुली इलेक्ट्रिक वर्जन भी लाए जाने की संभावना है। इंजन और पावरट्रेन की पूरी जानकारी ग्लोबल डेब्यू के दौरान सामने आ सकती है।
प्रीमियम होगा केबिन
नई पजेरो के टीजर में इसका मॉडर्न केबिन भी देखने को मिला है। इसमें सामने वर्टिकल पिक्सल-स्टाइल लाइटिंग, बड़ा डिस्प्ले और 3-गेज इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से इंस्पायर्ड डिजाइन दिया गया है। एसयूवी में सेमी-अनिलीन लेदर सीट्स, वेंटिलेटेड सीट्स और 14.3-इंच स्क्रीन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। सेंटर कंसोल में 4WD कंट्रोल डायल, ट्रांसफर केस कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, हिल-डिसेंट कंट्रोल और रियर डिफरेंशियल लॉक भी दिए जाने की उम्मीद है। बताते चलें कि कंपनी ने भारत में लॉन्च को लेकर अभी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है। अमेरिका में इसे करीब 2030 तक मॉन्टेरो के नाम से ऑफर किए जाने की उम्मीद है।
(Photo: cars guide)
