August 24, 2026

Miss Universe India 2026: उर्वशी रौतेला ने पहनी तिरंगे वाली ड्रेस, मचा बवाल, आउटफिट पर लोगों ने किया ट्रोल

Miss Universe India 2026: उर्वशी रौतेला ने पहनी तिरंगे वाली ड्रेस, मचा बवाल, आउटफिट पर लोगों ने किया ट्रोल

फिर ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला

Actress Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला चर्चा में रहती हैं. आए दिन या तो किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी से उनका नाम जुड़ जाता है या फिर उन्हें ट्रोल का सामना करना पड़ता है. अब हाल ही में हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के दौरान उन्होंने सभी का ध्यान खींचा. इसकी वजह उनका आउटफिट रहा. एक्ट्रेस तिरंगे में लिपटी ड्रेस में नजर आईं. लेकिन उन्हें इसके लिए भी ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का ऐसा मानना है कि उर्वशी ने भारतीय तिरंगे का अपमान किया है. इसे लेकर उनकी आलोचना की जा रही है.

उर्वशी रौतेला के कई विजुअल्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक्ट्रेस स्लीवलेस सिंगल पीस ड्रेस में नजर आ रही हैं जो ट्राइकलर प्रिंटेड है. अब उनकी इस ड्रेस को लेकर उन्हें जबरदस्त ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है. आइए जानते हैं कि नियम क्या कहते हैं और किस वजह से उर्वशी एक बार फिर से ट्रोल्स के निशाने पर हैं.

क्यों ट्रोल हो रहीं उर्वशी रौतेला?

मिस यूनिवर्स इंडिया कॉम्पिटिशन में केरल की केजिया लिज मेजो ने बाजी मार ली और अब वे मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी. इस प्रतियोगता में सुष्मिता सेन, उर्वशी रौतेला और सेलिना जेटली जैसी एक्ट्रेस जज के तौर पर पहुंचीं और फाइनल कंटेस्टेंट को चुना. इस दौरान ही इवेंट में सभी का ध्यान उर्वशी रौतेला की ड्रेस पर गया. उर्वशी इस दौरान तिरंगे से लिपटे सिंगल पीस स्लीवलेस आउटफिट में नजर आईं. इस आउटफिट में तारीफ की वजह उन्हें ट्रोल्स का ही सामना करना पड़ रहा है.

Actress Urvashi Img

ट्रोल्स के निशाने पर उर्वशी रौतेला

उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं वहीं अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. लेकिन उन्हें इसके लिए ट्रोल का सामना करना पड़ रहा. एक शख्स ने लिखा- इसपर तो विवाद पक्का है. एक दूसरे शख्स ने लिखा- क्या तिरंगे को लपेटना जुर्म नहीं है. वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस की तारीफ करते भी नजर आए. एक शख्स ने लिखा- हमेशा की तरह खूबसूरत. एक दूसरे शख्स ने लिखा- ये तिरंगा पहनने वाली पहली एक्ट्रेस हैं.

ये भी पढ़ें- Miss Universe India 2026: कौन हैं केरल की केजिया लिज मेजो, जिनके सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज

क्या है तिरंगा पहनने को लेकर नियम?

किसी भी देश का राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ उसका प्रतीक ही नहीं होता है बल्कि उसका मान भी होता है. भारत का मान उसका तिरंगा है. तिरंगा गलती से गिर जाए या उसपर पैर भी पड़ जाए तो इंसान इसे बड़ी गलती मानता है. ऐसे ही तिरंगे को लेकर कुछ नियम भी हैं जिनका सख्ती से पालन करना जरूरी है. भारतीय कानून के अनुसार तिरंगे को किसी यूनिफॉर्म के रूप में नहीं पहना जा सकता है. वहीं इसे कुशन, रुमाल, नैपकिन या अंडरगारमेंट्स पर भी प्रिंट या कढ़ाई नहीं करा सकते हैं. इसके अलावा इसे कमर के नीचे नहीं पहना जा सकता है. अगर आपने तिरंगे को प्रिंट में पैंट, शॉर्ट्स या स्कर्ट के तौर पर पहन रहे हैं तो आप कानून के नियम के खिलाफ जा रहे हैं और आपके ऊपर एक्शन भी हो सकता है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More

google button