September 4, 2026

‘Mirzapur The Movie’ बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ से खोली खाता? जानें पहले दिन की कमाई का अनुमान

Mirzapur The Movie Box Office Prediction: मिर्जापुर द मूवी आखिरकार 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. चलिए जानते हैं, फिल्म कितने करोड़ से खाता खोल सकती है.

Mirzapur The Movie Box Office Prediction: मिर्जापुर द मूवी आखिरकार 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. चलिए जानते हैं, फिल्म कितने करोड़ से खाता खोल सकती है.

author-image

New Update

Mirzapur The Movie

Mirzapur The Movie Photograph: (Excel Movies)

Mirzapur The Movie Box Office Prediction: ओटीटी की मोस्ट पॉपुलर क्राइम सीरीज 'मिर्जापुर' पर बनी फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसने आते ही भौकाल मचा दिया है. एक बार फिर से पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal) और दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu Sharma) को कालिन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया के रोल में देखकर फैंस क्रेजी हो गए हैं. तो चलिए जानते हैं पहले दिन ये फिल्म कितने करोड़ की ओपनिंग कर सकीत है.

'मिर्जापुर द मूवी' की एडवांस बुकिंग

'मिर्जापुर द मूवी' की रिलीज से कुछ दिनों पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी और इस फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन किया.  सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन के लिए हिंदी 2 डी फॉर्मेट में 3 लाख 25 हजार 635 टिकट बेचे हैं. वहीं तेलुगु में इसके पहले दिन के लिए 2 हजार 492 टिकट की सेल की. इसी के साथ  'मिर्जापुर द मूवी' ने बिना ब्लॉक सीटों के प्री सेल में 9.19 करोड़ और  ब्लॉक सीटों के साथ इसका एडवांस बुकिंग कलेक्शन (Mirzapur The Movie Advance Booking Collection) 12.55 करोड़ रुपये हुआ.

कितने करोड़ की ओपनिंग करेगी फिल्म?

मिर्जापुर द मूवी ने एडवांस बुकिंग में तो 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ऐसे में साफ है कि ये फिल्म  ओपनिंग डे पर धमाल मचाने वाली है. कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 से 25 करोड़ का कलेक्शन (Mirzapur The Movie Opening Day Prediction) कर सकती है. वहीं, अगर इसे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो ये 30 करोड़ तक के कलेक्शन पर भी जा सकती है. हालांकि ओपनिंग डे के सटीक आंकड़े 4 सिंतबर की रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे.

— Sumit Kadel (@SumitkadeI) September 3, 2026

ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie X Review: 'भौकाल शुरू हो गया...', मिर्जापुर द मूवी ने मचाया धमाल, फिल्म देख ऐसे रिव्यू दे रहे लोग

फिल्म देख क्या बोल रहे दर्शक

'Mirzapur The Movie’ रिलीज होते ही फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों के रिव्यू सोशल मीडिया पर आने लगे हैं. फैंस को फिल्म की कहानी, एक्शन, पॉलिटिक्स, बदला, डायलॉग और बैकग्राउंड म्यूजिक काफी पसंद आ रहा है. कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म में वेब सीरीज वाला भौकाल बरकरार है और बड़े पर्दे पर इसका असर और ज्यादा दमदार नजर आता है. रवि किशन की कास्टिंग को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कुछ दर्शकों को शुरुआत थोड़ी धीमी लगी, लेकिन इंटरवल से पहले का बिल्डअप काफी पसंद आया. सोशल मीडिया पर फिल्म को 3 से 4.5 स्टार तक रेटिंग मिल रही है.

मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट

मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट की बात करे तो  पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और श्वेता त्रिपाठी के अलावा फिल्म में रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर, अभिषेक बनर्जी, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, सोनल चौहान, रवि किशन और जितेंद्र कुमार जैसे कलाकार शामिल हैं.  फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुणीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म में रवि किशन (Ravi Kisan)  एंट्री भी चर्चा में बनी हुई हैं, लोगों को उनका काम बेहद पसंद आ रहा है और उनकी तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Explainer: 'Mirzapur: The Movie' समझने के लिए देखने होंगे सीजन 1 के ये एपिसोड, गुड्डू भैया ने खोला बड़ा राज