Milk Price Hike Today in Indore: इंदौर: शहर के लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। 1 अक्टूबर से इंदौर में घर-घर पहुंचने वाले दूध की कीमत में 2 रुपये हर लेटर पर बढ़ोतरी कर दी गई है। इंदौर दुग्ध विक्रेता संघ ने पशु आहार की बढ़ती कीमतों और दूध उत्पादन पर पड़ रहे असर को देखते हुए नई कीमतें तय की हैं।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
घर पहुंचने वाला दूध 65 रुपये लीटर
नए तय रेट के मुताबिक अब घर पर पहुंचाया जाने वाला दूध 65 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पहले इसकी कीमत 63 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं, दुकानों और डेयरी से खरीदे जाने वाले दूध की कीमत 68 रुपये प्रति लीटर निर्धारित की गई है। नई दरों पर फैसला बुधवार को इंदौर दुग्ध विक्रेता संघ की बैठक में लिया गया।
पशु आहार महंगा होने का हवाला
Milk Price Hike Today in Indore: संघ के अध्यक्ष भारत माथुरावाला के अनुसार, पशुपालकों पर पशु आहार की बढ़ती कीमतों का दबाव है। कपास की खली और अन्य चारे के दाम बढ़ने के साथ ही कम मौसमी बारिश का भी दूध उत्पादन पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए दूध की कीमतों में बदलाव किया गया है। संघ के मुताबिक़ दूध उत्पादकों को अब करीब 2 रुपये प्रति लीटर अधिक भुगतान किया जाएगा। दूध खरीद की दर 8.90 रुपये से बढ़ाकर 9.23 रुपये प्रति फैट यूनिट कर दी गई है यानी इसमें 33 पैसे प्रति फैट यूनिट का इजाफा हुआ है।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज
अप्रैल में भी बढ़े थे दाम
इंदौर में इससे पहले 1 अप्रैल को घर पहुंचने वाले दूध की कीमत 60 रुपये से बढ़ाकर 63 रुपये प्रति लीटर की गई थी। वहीं, डेयरी और दुकानों पर मिलने वाले दूध की कीमत 65 रुपये प्रति लीटर की गई थी।
Indore, Madhya Pradesh: Due to inadequate rainfall, the prices of various items have started increasing. Milk prices in Indore have been increased by Rs 3 per litre.
Milk Traders Association President, Bharat Mathurawal says, "From October 1st, milk prices including home… pic.twitter.com/6JzRtIZVQY
— IANS (@ians_india) October 1, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
जिम्बाब्वे: छह लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, किसी के जीवित बचने की उम्मीद नहीं
बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : नेतान्याहू
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत