July 22, 2026

द हंड्रेड में MI London का मुकाबला देखने पहुंचे हिटमैन रोहित शर्मा, वीडियो हुआ वायरल - India TV Hindi

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इससे ज्यादा सभी की नजरें रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर लगी हुई थी, जिसमें उन्होंने अपनी बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर सभी आलोचकों जवाब देने के साथ 138 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं इस सीरीज के खत्म होने के बाद जहां टीम इंडिया के कई प्लेयर्स वापस स्वदेश लौट आए हैं तो वहीं रोहित शर्मा अभी भी अपने परिवार के साथ लंदन में रुके हुए हैं। इसी बीच रोहित का इंग्लैंड में खेली जाने वाली फ्रेंचाइजी आधारित द हंड्रेड के नए सीजन के पहले मुकाबले के दौरान एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह MI London का मुकाबला देखने पहुंचे थे।

रोहित वीडियो में दिखे काफी रिलैक्स

इंग्लैंड में द हंड्रेड के मौजूदा सीजन में खेलने वाली कई टीमों के स्वामित्व अधिकार अब आईपीएल फ्रेंचाइजियों टीमों में मालिकाना हक रखने वालों के पास हैं, जिसमें MI London भी शामिल है। रोहित शर्मा द हंड्रेड टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच MI London और सनराइजर्स लीड्स के बीच लंदन के किया ओवल मैदान पर खेले गए मुकाबले को देखने के लिए पहुंचे थे। इस मैच को देखने जाने से पहले रोहित को फैंस से बातचीत करते और उनके साथ सेल्फी लेते हुए देखा गया। वहीं मैदान में जब रोहित स्टैंड में बैठे हुए मुकाबले का आनंद ले रहे थे तो उस दौरान उनको नीता अंबानी के साथ भी बातचीत करते हुए देखा गया।

MI London ने जीत से किया सीजन का आगाज

द हंड्रेड में MI London की टीम सैम करन की कप्तानी में खेल रही है, जिसमें उन्होंने मौजूदा सीजन का आगाज शानदार एकतरफा 7 विकेट से जीत के साथ किया है। सनराइजर्स लीड्स के खिलाफ मुकाबले में MI London को 144 रनों का टारगेट मिला था, जिसको उन्होंने कप्तान सैम करन की 39 गेंदों में नाबाद 60 और निकोलस पूरन की 22 गेंदों में नाबाद 58 रनों की पारी के दम पर सिर्फ 84 गेंदों में हासिल कर लिया। इस मैच में सैम करन का गेंदबाजी में भी कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने जहां 2 विकेट हासिल किए तो वहीं रिचर्ड ग्लीसन 4 विकेट लेने में कामयाब रहे थे।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया के उपकप्तान का जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले आया बड़ा बयान, कहा - वह हमें कड़ी टक्कर देंगे

BCCI का बड़ा ऐलान, जानबूझकर नो-बॉल फेंकी तो पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज, घरेलू क्रिकेट में कई नियम बदले

Latest Cricket News

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।