Aug 13, 2026 10:45 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा हैं। विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हैं। रोहित और विराट कोहली को लेकर आर अश्विन ने बड़ी बात कही।

रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन (फाइल फोटो)
क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद खिलाड़ी जिंदगी में अलग-अलग दिशा में आगे बढ़ते हैं। कोई कोचिंग, कोई कमेंट्री या अन्य काम करने का फैसला करता है। कुछ खिलाड़ी लंबे करियर के बाद अपने परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। क्या भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली भविष्य में कोच बनेंगे? आर अश्विन ने इसे लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर अश्विन से रोहित और विराट के एक दिन इस तरह की जिम्मेदारी संभालने की संभावना के बारे में पूछा गया था। उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (एमआई) को सलाह दी कि रोहित जैसे ही खेलना बंद करने तो उन्हें कोचिंग रोल में जोड़ लें। रोहित की कप्तानी में एमआई ने ट्रॉफी जीतीं। विराट आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा हैं। अश्विन को लगता है कि 37 वर्षीय विराट तुरंत ही ऐसी जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं होंगे।
‘मुझे नहीं लगता कि विराट कोहली…’
39 वर्षीय अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''मुझे नहीं लगता कि विराट तुरंत कोच बनने के लिए तैयार होंगे। दोनों ने बहुत काम किया है। हो सकता है कि रोहित शर्मा किसी भूमिका में मुंबई इंडियंस से जुड़ जाएं। सच कहूं तो विराट के बारे में नहीं पता। मेरी राय में विराट शायद कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहेंगे।'' अश्विन का मानना है कि आने वाले समय में फ्रेंचाइजी क्रिकेट का दबदबा रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे में मेंटोर, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर जैसी स्पेशलिस्ट जॉब में सफल खिलाड़ियों के लिए मौके बनेंगे। रोहित अपने करियर के आखिरी पड़ाव में हैं। वह 39 साल के हो चुके हैं। अश्विन ने उम्मीद जताई कि रोहित एमआई से किसी ना किसी रूप में जरूर जुड़ रहेंगे।
'रोहित शर्मा इसके लिए तैयार हो जाएंगे'
पूर्व स्पिनर ने कहा, ''अगर कल रोहित तय करते हैं कि 'मैं नहीं खेलूंगा' तो मुंबई इंडियंस को उन्हें तुरंत अपने साथ जोड़ लेना चाहिए। उन्होंने पांच आईपीएल ट्रॉफी जिताई हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता। आपको ऐसे लोग नहीं मिलेंगे। अगर रोहित हेड कोच नहीं बनना चाहते क्योंकि यह बहुत मेहनत वाली जिम्मेदारी तो कोई बात नहीं। वह एक-दो साल के ब्रेक के बाद कोई ना कोई रोल निभाने के लिए तैयार हो जाएंगे। जैसे राहुल द्रविड़ भाई ने ब्रेक लिया और फिर काम पर वापस आ गए। इसलिए, मुझे लगता है कि उन्हें ऐसे क्रिकेटरों को तुरंत अपने साथ ले जोड़ना चाहिए और उन्हें जाने नहीं देना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा जैसी खिलाड़ी को नहीं छोड़ेगी क्योंकि उनकी सोचने की क्षमता लाजवाब है।''
लेखक के बारे में
Md.Akram
मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
