September 10, 2026

Mercedes Benz GLC EV होगी लॉन्‍च, कब शुरू होगी बुकिंग, 715 किलोमीटर रेंज के साथ कैसे होंगे फीचर्स? - mercedes benz glc ev bookings open 715km range and features

भारत में सामान्‍य वाहनों के साथ ही लग्‍जरी वाहनों की भी बिक्री की जाती है। मर्सिडीज बेंज की ओर से ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में लग्‍जरी वाहन निर्माता मर्सिडीज बेंज की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर Mercedes Benz GLC EV को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता ने इसके लिए अब बुकिंग को भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जा सकता है। कितनी रेंज मिल सकती है। किस कीमत पर इसे भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी Mercedes Benz GLC EV

भारतीय बाजार में मर्सिडीज बेंज की ओर से नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर Mercedes Benz GLC EV को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लेकिन अभी औपचारिक तौर पर इसके लॉन्‍च की जानकारी निर्माता ने नहीं दी है।

शुरू होगी बुकिंग

निर्माता की ओर से नई एसयूवी के लॉन्‍च से पहले इसके लिए बुकिंग को जल्‍द शुरू किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इसके लिए अगले महीने से औपचारिक तौर पर बुकिंग शुरू हो जाएगी।

कैसे होंगे फीचर्स

मर्सिडीज बेंज की नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, एंबिएंट लाइट, की-लैस एंट्री, सनरूफ, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, एमबीयूएक्‍स, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्‍ट, 360 डिग्री कैमरा, एईबी, मसाज सीट, सेटेलाइट नेविगेशन, बर्मेस्‍टर का ऑडियो सिस्‍टम, ओटीए अपडेट जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।

कितनी दमदार बैटरी और मोटर

मर्सिडीज बेंज की ओर से इस एसयूवी में 94 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। जिससे इसे 715 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से एसयूवी को 489 हॉर्स पावर और 800 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसके साथ ही एसयूवी को ऑल व्‍हील ड्राइव तकनीक के साथ लाया जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

भारतीय बाजार में मर्सिडीज की ओर से नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को साल के आखिर तक लॉन्‍च किया जा सकता है। लॉन्‍च के समय ही कीमत की जानकारी भी मिलेगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इसे भारत में 90 लाख रुपये के आस पास की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

मर्सिडीज बेंज की ओर से जीएलसी ईवी को प्रीमियम इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। बाजार में इसका मुकाबला BMW iX3 जैसी एसयूवी के साथ होगा।

यह भी पढ़ें- 2025 Volvo XC60 Drive Review: ट्रैफिक और हाइवे पर लग्‍जरी एसयूवी को चलाना कितना है प्रेक्‍टिकल, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?