July 24, 2026

Meesho का शेयर 5% लुढ़का, कंपनी के इस नए अपडेट से निवेशक निराश, क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

Jul 24, 2026 03:53 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Meesho Share Price: मीशो के शेयरों में आज 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली
  • कंपनी की तरफ बताए गए अनुमान के बाद निवेशकों में शेयर बेचने की होड़ आज मची हुई है
Meesho share price falls 5 percent today check why

Meesho का शेयर आज शुक्रवार को 5 प्रतिशत लुढ़क गय था।

Meesho Share Price: मीशो के शेयरों की कीमतों में आज 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में बिकवाली की वजह से जुलाई और सितंबर को लेकर जताया गया अनुमान है। मीशो ने बताया है कि नेट मर्चेंडाइज वैल्यू जुलाई से सितंबर के दौरान कमजोर रह सकता है। इसके अलावा त्योहारों के दौरान नए यूजर्स तक पहुंचने के लिए भी कंपनी खर्च बढ़ाएगी। बता दें, कमजोर मांग को देखते हुए मीशो ने अपनी फ्लैगशिप मेगा ब्लॉकब्लास्टर सेल को अक्टूबर-दिसंबर में शिफ्ट कर दिया है। पिछले साल यह सेल जुलाई से सितंबर के तिमाही में था।

जून कार्टर के दौरान मीशो का प्रदर्शन कैसा था? (Meesho Q1 Results 2026)

चालू वित्त की पहली तिमाही के दौरान कंपनी को 133 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि सालाना आधार पर कंपनी के घाटे में कमी आई है। एक साल पहले इसी जून तिमाही में कंपनी को 289 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था। कंपनी का ऑपरेशनल रेवन्यू सालाना आधार पर 48 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3707 करोड़ रुपये रहा है।

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स (Meesho Expert Rating)

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस सिटी ने मीशो के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 220 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। पहले कंपनी ने टारगेट प्राइस 210 रुपये प्रति शेयर सेट किया था।

मॉर्गन स्टेनले ने Equal Weight रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने मीशो के शेयरों के लिए 190 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जेएम फाइनेंशियल ने 185 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

आज शेयरों में गिरावट (Meesho Share performance)

बीएसई में आज शुक्रवार को मीशो के शेयर 188 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 177.60 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया था। भले ही आज मीशो के शेयरों का दाम घट गया है। लेकिन लॉन्ग टर्म में कंपनी ने पॉजिटिव रिटर्न दिया है। 3 महीने में स्टॉक का दाम 2.77 प्रतिशत और 2026 में 2.34 प्रतिशत बढ़ा है। बीएसई में मीशो लिमिटेड का 52 वीक हाई 254.65 रुपये और 52 वीक लो लेवल 125.70 रुपये है। मीशो का मार्केट कैप 85809 करोड़ रुपये का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें