September 10, 2026

Meena Kumari की बायोपिक के लिए फाइनल हो गई कास्ट, जल्द ही मेकर्स करेंगे एलान - kamal aur meena movie meena kumari biopic star cast finalized confirmed by makers director siddharth p malhotra

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेटरन एक्ट्रेस मीना कुमारी की बायोपिक फिल्म कमाल और मीना की कास्टिंग का काम पूरा हो गया है।

कमाल और मीना फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

कमाल और मीना फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. चर्चा में मीना कुमारी की बायोपिक

  2. कमाल और मीना फिल्म का टाइटल

  3. ये डायरेक्टर बना रहा है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक सिद्धार्थ.पी मल्होत्रा के निर्देशन में वेटरन बॉलीवुड एक्ट्रेस मीना कुमारी (Meena Kumari) की बायोपिक का एलान काफी साल पहले हुआ था। लंबे समय से कमाल और मीना (Kamal Aur Meena) टाइटल वाली ये फिल्म अपनी कास्टिंग को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। अब सिद्धार्थ ने खुलासा किया है कि इस मूवी के लिए कास्टिंग का काम फाइनल कर लिया है। आइए जानते हैं कि डायरेक्टर ने क्या-क्या कहा है।

मीना कुमारी की बायोपिक पर अपडेट

अभिनेत्री मीना कुमारी और फिल्ममेकर कमाल अमरोही के रिश्ते की कहानी को फिल्म कमाल और मीना के जरिए निर्देशक सिद्धार्थ.पी मल्होत्रा पर्दे पर लाने की तैयारी में हैं। आए दिन फिल्म की कास्टिंग को लेकर खबरें आती रहती हैं। मीना कुमारी की भूमिका के लिए कियारा आडवाणी का नाम कई बार सामने आ चुका है।

यह भी पढ़ें- 54 साल बाद पर्दे पर लौटेगी Pakeezah, विदेशों में री-रिलीज होगी मीना कुमारी की फिल्म, 4K वर्जन का होगा प्रीमियर

meenakumaribiopic

हालांकि, निर्देशक ने अभी तक फिल्म के कलाकारों के नामों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन उन्होंने पुष्टि की है कि फिल्म की मुख्य कलाकारों को फाइनल कर लिया गया है। सिद्धार्थ ने कहा कि मैंने अपनी कास्ट तय कर ली है। उन्होंने हां कह दी है। कलाकारों को फाइनल करने में काफी समय लगा, क्योंकि फिल्म का विषय और बड़े स्तर पर इसका निर्माण स्थापित कलाकारों की मांग कर रहा था।

A dream that refused to die...
A love that went beyond the grave...
My next film as a director- blessed - “kamalaurmeena”
@BilalAmrohi @arrahman @KausarMunir @Irshad_Kamil #bhavaniiyer @rohandeepsbisht @saregamaglobal @StudiosTom31788 @YoodleeFilms pic.twitter.com/NtDA7stOg6

— siddharth malhotra (@sidpmalhotra) September 11, 2024

यह आधिकारिक तौर पर मीना कुमारी की कहानी है। अगर फिल्म में बड़े सितारे नहीं होंगे, तो आप इसे उस स्तर पर नहीं बना पाएंगे। हालांकि सिद्धार्थ ने यह पुष्टि नहीं की है कि मीना कुमारी की भूमिका कियारा आडवाणी ही निभाएंगी या नहीं। वहीं, कमाल अमरोही की भूमिका निभाने वाले अभिनेता का नाम भी गोपनीय रखा गया है।

2 साल पहले हुआ था एलान

वेटरन एक्ट्रेस मीना कुमारी और कमल अमरोही की बायोपिक फिल्म का एलान 2 साल पहले मेकर्स की तरफ से किया गया था, जब इसका टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। अभिनेता संजय दत्त ने भी इसे शेयर किया था। तब से ये मूवी चर्चा में बनी हुई है।