रोहतक MDU के गेट पर स्टूडेंट्स ने जड़ा ताला: 10% फीस बढ़ोतरी को लेकर भड़के; बोले- वीसी पर रजिस्ट्रार हावी - Rohtak News
रोहतक18 घंटे पहले
कॉपी लिंक
रोहतक एमडीयू गेट पर नारेबाजी करते छात्र संगठनों के सदस्य।
रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में मिशन इक्वेलिटी स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन व अन्य छात्र संगठनों ने 10 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और एमडीयू गेट पर ताला जड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने वीसी के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों की समस्याओं को तुरंत दूर करने की मांग की।
प्रदर्शन पर बैठे छात्र संगठन जनरल सेक्रेटरी नकुल ने कहा कि धरने पर बैठे हुए 12 दिन हो चुके है, लेकिन एमडीयू प्रशासन की तरफ से उन्हें बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया। छात्रों की तीन मांगों को लेकर धरना चल रहा है। जिसमें अन्य छात्रों का समर्थन भी मिल रहा है। आज विरोध प्रदर्शन करते हुए गेट को बंद किया है और जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
एमडीयू में विरोध प्रदर्शन करते छात्र।
10 प्रतिशत फीस में हुई बढ़ोतरी
नकुल ने बताया कि एमडीयू में 2022 में ईसी की मीटिंग के दौरान एक प्रस्ताव पास किया। जिसमें हर साल 10 प्रतिशत फीस बढ़ाई जाएगी, इस नियम को रद्द किया जाए, क्योंकि अगर किसी कोर्स की फीस सालाना 50 हजार या 70 हजार है, तो उसकी अगले साल फीस 10 प्रतिशत बढ़कर 55 हजार या 77 हजार हो जाएगी।
विरोध प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते छात्र।
छात्रों को हॉस्टल फीस में दी जाए छूट
नकुल ने कहा कि बीपीएल परिवार के छात्रों को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की तर्ज पर हॉस्टल फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जानी चाहिए। साथ ही एमडीयू में 22 जुलाई को भर्तियां निकाली गई। जिसमें यह नहीं बताया गया कि किस विभाग में कितने शिक्षकों की जरूरत है। प्रोफेसर भर्ती में आरक्षण नियम को लागू नहीं किया जा रहा।
एमडीयू गेट पर बैठकर नारेबाजी करते छात्र।
एमडीयू वीसी को बताया डमी
नकुल ने कहा कि एमडीयू का वीसी डमी साबित हो रही है। हर बार उन्हें झूठे आश्वासन दिए जाते है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता। एमडीवी वीसी पर रजिस्ट्रार हावी नजर आ रहा है, जिसके कारण छात्रों की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा।
एमडीयू गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए।
मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
नकुल ने कहा कि जब तक छात्रों की मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आज विरोध प्रदर्शन करते हुए गेट को बंद किया है, लेकिन अब भी मांग पूरी नहीं हुई तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश के छात्र संगठनों के सदस्य शामिल होंगे।
.
खबरें और भी हैं...
रोहतक की सविता दलाल ने वर्ल्ड रेसलिंग में जीता सिल्वर: स्लोवाकिया में फाइनल मुकाबले में हारी; 6 साल से कर रही प्रैक्टिस
कॉपी लिंक
शेयर
रोहतक के पुराना ITI मैदान में गंदगी पर मेयर सख्त: सफाई कर्मियों की हड़ताल, सड़कों पर कचरे के ढेर; बोलीं- अब होगी सीधी कार्रवाई
कॉपी लिंक
शेयर
रोहतक में छात्र बोले- कुचु पुचु फीस मत बढ़ाओ: MDU में वीसी की फोटो का कार्टून बनाया; यूनिवर्सिटी प्रशासन बोला- पोस्टर हटाओ
0:47
कॉपी लिंक
शेयर
रोहतक में नवीन जयहिंद ने लघु सचिवालय में की मुनादी: बोले- भर्ती ठोको गैंग ने निकाली DC की भर्ती, आवेदन फीस 5 किलो देसी घी