गुरुग्राम में अवैध निर्माणों पर चला MCG का बुलडोजर: कई भवन सील किए, एक व्यावसायिक बिल्डिंग ध्वस्त; 180 से ज्यादा रैंप तोड़े - gurugram News
गुरुग्राम4 घंटे पहले
कॉपी लिंक
जेबीसी से हटाए गए अवैध कब्जे।
गुरुग्राम में नगर निगम (MCG) की टीम शहर में अवैध निर्माणों और कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को इंफोर्समेंट टीमों ने एक साथ कई इलाकों में कार्रवाई की। इस दौरान अवैध निर्माणों को हटाया गया, कई भवनों को सील किया गया और सड़क क्षेत्र में बने रैंप तोड़े गए।
असिस्टेंट इंजीनियर आरके मोगिया की अगुवाई में इंफोर्समेंट टीम ने न्यू कॉलोनी सर्कुलर रोड पर एक बड़े व्यावसायिक भवन के खिलाफ कार्रवाई की। जेसीबी की मदद से इस भवन को ढहा दिया गया। इसके अलावा, टीम ने इलाके में 2 और व्यावसायिक भवनों को सील किया और सड़क क्षेत्र में बने 80 से ज्यादा रैंप तोड़े। पटेल नगर और बर्फ खाना इलाके में भी 2 भवनों को सील किया गया।
मकान को सील करते नगर निगम के अधिकारी।
निगम टीम ने 3 भवनों को सील किया
असिस्टेंट इंजीनियर सुनील लाठर की अगुवाई वाली टीम ने धर्म कॉलोनी और अशोक विहार-3 में कार्रवाई करते हुए 3 भवनों को सील किया। साथ ही, अतुल कटारिया चौक रोड के आसपास किए गए कब्जों को भी हटाया गया, ताकि सड़क को कब्जा मुक्त किया जा सके।
वहीं, असिस्टेंट इंजीनियर हरिप्रकाश की अगुवाई में टीम ने राजेंद्रा पार्क इलाके में सड़क क्षेत्र में बने 100 से ज्यादा रैंप तोड़े। निगम की टीमें अलग-अलग इलाकों में लगातार निरीक्षण और कार्रवाई कर रही हैं, ताकि सार्वजनिक सड़क और फुटपाथ को कब्जों से मुक्त रखा जा सके।
तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद भवन को सील करते हुए नगर निगम के अधिकारी।
'अवैध निर्माणों और कब्जों के खिलाफ निगम की कार्रवाई जारी रहेगी'
नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने कहा कि शहर में अवैध निर्माणों और कब्जों के खिलाफ निगम की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों और इंफोर्समेंट टीमों को निर्देश दिए कि अवैध निर्माण और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए कब्जों के मामलों में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थान नागरिकों के आने-जाने और सुविधा के लिए हैं। इन जगहों पर अवैध निर्माण या कब्जा किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। निगम क्षेत्र में लगातार निगरानी रखते हुए नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
.
खबरें और भी हैं...
गुरुग्राम में चलती XUV कार में लगी आग: ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से हादसा, कुछ देर लगा जाम
0:19
कॉपी लिंक
शेयर
गुरुग्राम में बेकाबू डंपर ने 4 वाहनों को मारी टक्कर: डायल 112 की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त, डंपर लेकर भागा ड्राइवर; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा
0:22
कॉपी लिंक
शेयर
गुरुग्राम में कुख्यात अपराधी 'नीटू' के अवैध मकान को तोड़ा: प्रशासन ने 50 गज में बना निर्माण ढहाया; हत्या-अवैध वसूली समेत 9 केस दर्ज
0:40
कॉपी लिंक
शेयर
गुरुग्राम में अभय चौटाला ने मंदिर तोड़ने की निंदा की: बोले- धार्मिक स्थान लूटने का काम कर रही BJP; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग