MCB: ये छोटा-सा डिवाइस बिजली के सिस्टम में किसी गड़बड़ी की कंडिशन में अपने आप सप्लाई बंद कर देता है.
Written By : हिमांशु तिवारी | Updated at : 16 Aug 2026 07:16 PM (IST)

(क्यों पड़ी MCB की जरूरत)
Source : Pixabay
Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
- फ्यूज के विपरीत, ट्रिप होने पर इसे आसानी से रीसेट करते हैं।
MCB: आज के समय में टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो चुकी है कि अब लोग किसी भी खतरे को पहले ही रोक सकते हैं. ऐसे में अक्सर देखा गया है कि नया घर बनवाते समय में जब वायरिंग होती है तो एमसीबी का इस्तेमाल जरूर किया जाता है. लेकिन ज्यादातर लोगों को आज भी नहीं पता है कि आखिर इसकी जरूरत क्यों पड़ी और ये काम क्या करता है. आइए समझते हैं कि घर में MCB लगाना क्यों सुरक्षित माना जाता है.
क्या होता है MCB
जानकारी के अनुसार, MCB (Miniature Circuit Breaker) बिजली सर्किट की सेफ्टी के लिए घरों में इस्तेमाल किया जाने वाला एक डिवाइस है. ये छोटा-सा डिवाइस बिजली के सिस्टम में किसी गड़बड़ी की कंडिशन में अपने आप सप्लाई बंद कर देता है. इससे वायरिंग, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कई मामलों में घर को गंभीर नुकसान से बचाने में मदद भी करता है. दरअसल, इस डिवाइस को घर के इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड में लगाया जाता है. इसका काम बिजली के सर्किट में कोई भी एबनॉर्मल कंडिशन आने पर करंट की सप्लाई को अपने आप रोकना होता है.
ओवरलोड होने पर कैसे टल जाता है खतरा?
आपको बता दें कि जब एक ही सर्किट पर जरूरत से ज्यादा बिजली के डिवाइस चलने लगते हैं तो उस सर्किट में करंट बढ़ जाता है. इसे ओवरलोड कहा जाता है. जैसे अगर एक ही लाइन पर AC, हीटर, माइक्रोवेव और कई दूसरे हाई-पावर वाले डिवाइस चलने लगें तो वायरिंग पर ज्यादा लोड पड़ता है.
ऐसी स्थिति में MCB ज्यादा करंट फ्लो को डिटेक्ट करती है और कुछ समय बाद ट्रिप हो जाती है. ट्रिप के बाद पूरे घर की बिजली की सप्लाई बंद हो जाती है. इससे होता ये है कि तारों पर एक्सट्रा लोड नहीं पड़ता है और ज्यादा गर्म होने का खतरा भी कम रहता है.
क्यों पड़ी जरूरत
बताते चलें कि पहले के जमाने में इस डिवाइस की जगह पर फ्यूज का इस्तेमाल किया जाता था. लेकिन फ्यूज के साथ एक समस्या होती थी कि जब भी ज्यादा करंट आता था तो तार गर्म होकर पिघल जाता था और सर्किट टूट जाता था. वहीं, MCB ट्रिप होने के बाद उसे दोबारा स्विच करके चालू किया जा सकता है.
शॉर्ट सर्किट में भी आती है काम
बताते चलें कि MCB का सबसे जरूरी काम शॉर्ट सर्किट से घर को बचाना होता है. जब किसी खराबी के कारण फेज और न्यूट्रल तार डॉयरेक्ट कॉनटेक्ट में आ जाते हैं तो अचानक बहुत ज्यादा करंट फ्लो होने लगता है.
ऐसे में ये स्थिति बहुत खतरनाक होती है. इसी कंडिशन में MCB का इस्तेमाल होता है और ये तेज करंट को पहचानकर बहुत तेजी से ट्रिप करती है और सर्किट को अलग कर देती है. इससे वायरिंग और डिवाइसों को होने वाला खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.
यह भी पढ़ें:
फोन चोरी हुआ और UPI से कट गए पैसे! तेजी से फैल रहा ये नया साइबर फ्रॉड

About the author हिमांशु तिवारी
स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.
इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.
Read More
Published at : 16 Aug 2026 07:16 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola