September 19, 2026

पसंदीदा लड़की से दोस्ती करने पर गुस्साया युवक: फरीदाबाद में बदला लेने के लिए देसी कट्‌टा खरीदा, दोस्त कोर्ट में लेकर चला गया - Faridabad News

पसंदीदा लड़की से दोस्ती करने पर गुस्साया युवक:फरीदाबाद में बदला लेने के लिए देसी कट्‌टा खरीदा, दोस्त कोर्ट में लेकर चला गया

फरीदाबाद15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सेंट्रल थाना पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - Dainik Bhaskar

सेंट्रल थाना पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।

फरीदाबाद के एक कॉलेज में पसंदीदा लड़की से दोस्ती को लेकर हुए विवाद के बाद BBA छात्र ने देसी कट्टा खरीद लिया। युवक ने कट्‌टा अपने MBA कर रहे दोस्त को दे दिया। दोस्त कट्टा बैग में रखकर शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पहुंच गया।

एंट्री गेट पर मेटल डिटेक्टर से बैग में हथियार होने का पता चला, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शनिवार को कट्टा खरीदने वाले छात्र को भी पकड़ लिया गया। अब पुलिस कट्टा बेचने वाले युवक की तलाश कर रही है।

फरीदाबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के इसी गेट पर चेकिंग के दौरान युवक देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया था।

फरीदाबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के इसी गेट पर चेकिंग के दौरान युवक देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया था।

सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…

कॉलेज में लड़की से दोस्ती को लेकर हुआ विवाद

सेंट्रल थाना पुलिस के जांच अधिकारी नवेद ने बताया कि नंगला पर्वतिया कॉलोनी निवासी वंश राठी सोहना रोड स्थित पाली के निजी कॉलेज में BBA थर्ड ईयर का छात्र है। कॉलेज में एक लड़की से दोस्ती को लेकर उसका एक युवक से विवाद हो गया था। तीन दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था।

विवाद के बाद युवक से खरीदा देसी कट्टा

पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद के बाद वंश राठी ने पृथला निवासी मनीष से देसी कट्टा खरीदा था। इसके बाद उसने कट्टा अपने दोस्त अभिषेक खटाना को दे दिया। अभिषेक गुरुग्राम के गांव लाला खेड़ली का रहने वाला है और MBA का छात्र है।

कोर्ट के एंट्री गेट पर मेटल डिटेक्टर से पकड़ा गया

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को अभिषेक अपने भाई के साथ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पहुंचा था। उसके भाई को लाइसेंस से जुड़ा काम कराना था। अभिषेक के पास एक बैग था। कोर्ट के एंट्री गेट पर सुरक्षा जांच के दौरान मेटल डिटेक्टर से बैग में संदिग्ध सामान होने का पता चला। पुलिसकर्मियों ने बैग की तलाशी ली तो उसमें से देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद अभिषेक को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

कोर्ट में उस समय नव-निर्वाचित बार काउंसिल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था

कोर्ट में उस समय नव-निर्वाचित बार काउंसिल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कोर्ट में थी भीड़

जिस समय अभिषेक कोर्ट परिसर पहुंचा, उस दौरान नव-निर्वाचित बार काउंसिल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था। समारोह के चलते कोर्ट परिसर में वकीलों और अन्य लोगों की भीड़ थी। अभिषेक से पूछताछ के बाद पुलिस ने वंश राठी को भी गिरफ्तार कर लिया।

कट्टा बेचने वाले मनीष की तलाश

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सेंट्रल थाने में केस दर्ज किया है। अब पुलिस उस युवक मनीष की तलाश कर रही है, जिसने वंश राठी को देसी कट्टा बेचा था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कट्टा किस मकसद से खरीदा गया था और इसे लेकर दोनों आरोपियों की क्या योजना थी। मामले में क्राइम ब्रांच की टीम भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • फरीदाबाद में ₹20 हजार रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार: वित्तीय रिकॉर्ड देने के बदले मांगे थे ₹40 हजार; गुरुग्राम में कंप्यूटर ऑपरेटर ₹12 हजार लेते पकड़ा

    वित्तीय रिकॉर्ड देने के बदले मांगे थे ₹40 हजार; गुरुग्राम में कंप्यूटर ऑपरेटर ₹12 हजार लेते पकड़ा|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद पुलिस ने 5 करोड़ के नशीले पदार्थ जलाए: 475 किलो गांजा, 68 किलो डोडा पोस्त समेत हेरोइन-चरस भी शामिल

    475 किलो गांजा, 68 किलो डोडा पोस्त समेत हेरोइन-चरस भी शामिल|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:28
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पूर्व सरपंच को नशीला पदार्थ सुंघाकर डेढ़ करोड़ की चोरी: बोलीं- 70 तोले सोना, ढाई किलो चांदी ले गए; फरीदाबाद में कमरे में बंद कर भागे

    बोलीं- 70 तोले सोना, ढाई किलो चांदी ले गए; फरीदाबाद में कमरे में बंद कर भागे|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ग्राउंड रिपोर्ट

    वो फ्लैट जिसमें ₹15 करोड़ की कोकीन मिली,VIDEO: 3 साल डबल किराया देकर रहे अफ्रीकी तस्कर; दिल्ली नंबर की स्कूटी पर होती थी सप्लाई

    1:18
    • कॉपी लिंक

    शेयर