Mayawati Akash Anand Controversy: लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस (Lucknow Press conference) के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP Supremo Mayawati) ने एक बार फिर अपने भतीजे आकाश आनंद (Mayawati Akash Anand Controversy) पर निशाना साधा। मायावती (BSP Supremo Mayawati) ने आरोप लगाया कि उनकी बीमारी को लेकर झूठी खबरें फैलाकर समाज में भ्रम पैदा करने की कोशिश की गई। उन्होंने दावा किया कि आकाश आनंद ने उनके आवास पर तैनात पर्सनल सचिव आलोक कुमार को फोन कर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली थी। मायावती के मुताबिक, आकाश आनंद ने आलोक कुमार से पूछा था कि क्या बहनजी बीमार हैं। इस पर उनके सचिव ने जवाब दिया कि मायावती बिल्कुल ठीक हैं और अपना काम कर रही हैं।
मायावती (BSP Supremo Mayawati) ने दावा किया कि बातचीत के दौरान आकाश आनंद ने उनके सचिव से यह भी कहा कि बहनजी को यह न बताया जाए कि उन्होंने फोन किया था। मायावती ने कहा कि इस फोन कॉल के पीछे आकाश आनंद की मंशा सही थी या गलत, यह स्पष्ट नहीं है।
ससुर के इशारे पर काम करने का लगाया आरोप
मायावती (BSP Supremo Mayawati) ने आकाश आनंद पर एक बार फिर आरोप लगाया कि वह आज भी अपने ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद की गतिविधियों को लेकर पार्टी पहले भी चिंता जता चुकी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में मायावती ने BRICS सम्मेलन, भारत-चीन संबंध और फिलिस्तीन के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी।
आकाश आनंद को पार्टी से किया बाहर
मायावती ने हाल ही में आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह बाहर करने का ऐलान किया था। इससे पहले 3 सितंबर को उन्हें राष्ट्रीय समन्वयक के पद से हटाया गया था, हालांकि उस समय उन्हें पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर बने रहने की अनुमति दी गई थी। इसके बाद 9 सितंबर को मायावती ने संकेत दिया था कि आकाश आनंद की जिम्मेदारियां दोबारा बहाल की जा सकती हैं, लेकिन इसके लिए उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से पूरी तरह संन्यास लेना होगा। इसके अगले ही दिन, 10 सितंबर की सुबह अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। हालांकि, इसके कुछ घंटे बाद मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से 'पूरी तरह मुक्त' करने की घोषणा कर दी।
ये भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today: एक हफ्ते ने इतना सस्ता हुआ सोना, चांदी भी 5 हजार फिसली
BRICS को लेकर मोदी सरकार की तारीफ
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने BRICS Summit को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि BRICS का साझा घोषणापत्र सूझबूझ और बेहतर कूटनीति का परिणाम है। मायावती ने घोषणापत्र में फिलिस्तीन के समाधान और पहलगाम आतंकी हमले के जिक्र को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों का BRICS के साझा घोषणापत्र में शामिल होना अहम है।
ये भी पढ़ें: Money Plant Vastu Tips: मनी प्लांट रखते समय न करें ये 5 गलतियां, जानें वास्तु के सही नियम
लेखक
![]()