September 15, 2026

Matt Renshaw Century: मैथ्यू रेनशॉ ने हरारे वनडे में ठोका शतक, करियर में पहली बार किया ये कमाल

Matt Renshaw Century: मैथ्यू रेनशॉ ने हरारे वनडे में ठोका शतक, करियर में पहली बार किया ये कमाल

रेनशॉ का कमाल शतक (फोटो-जिम्बाब्वे एक्स)

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू रेन शॉ ने कमाल का शतक ठोका. जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम 107 रन पर 4 विकेट गंवा बैठी थी, उस वक्त मैथ्यू रेनशॉ ने टीम को संभाला और उनकी सेंचुरी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 294 रनों तक पहुंच गई. मैथ्यू रेनशॉ छठे नंबर पर बैटिंग करने आए और उन्होंने 94 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 3 छक्के और 7 चौके लगाए. मैथ्यू रेनशॉ के अलावा कूपर कॉनली ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. उनके बल्ले से 46 गेंदों में 51 रन निकले.

रेनशॉ का कमाल

हरारे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. ओपनर ट्रेविस हेड एक बार फिर नाकाम साबित हुए. ये खिलाड़ी महज 4 रन बनाकर बोल्ड हो गया. ट्रेविस हेड लगातार छठी बार बोल्ड हुए. इसके बाद मिचेल मार्श और कूपर कॉनली ने टीम को संभाला. हालांकि तेज बैटिंग के फेर में मिचेल मार्श 28 गेंदों में 36 बनाकर आउट हो गए. जॉश इंग्लिस भी फेल रहे और महज 4 रन बनाकर आउट हो गए. एलेक्स कैरी भी 27 ही रन बना सके. इसके बाद मैथ्यू रेनशॉ उतरे और ऑस्ट्रेलिया को जल्दी सिमटने से बचा लिया. इस खिलाड़ी ने 3 छक्के और एक चौके की मदद से 55 गेंदों में 50 रन बनाए.

रेन शॉ ने की अहम साझेदारियां

मैथ्यू रेनशॉ ने अर्धशतक के बाद भी बेहतरीन बैटिंग जारी रखी और महज 86 गेंदों में शतक लगाया. रेन शॉ ने कैरी और ओलिवर पीक के साथ बेहतरीन अर्धशतकीय साझेदारियां की. कैरी के साथ उन्होंने 83 गेंदों में 72 रन जोड़े और पीक के साथ उन्होंने 69 गेंदों में 75 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया को अच्छे टोटल तक पहुंचाया.

WHAT A SIX BY MATTHEW RENSHAW! 💥

Renshaw sends it out of the ground! 😱 pic.twitter.com/i2sWugBvXi

— Rehan 56 (@imrehan56) September 15, 2026

मैथ्यू रेनशॉ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 10 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 36.22 की औसत से 326 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी 97.02 है. ये खिलाड़ी एक शतक और दो अर्धशतक लगा चुका है और उन्होंने अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए दावा ठोक दिया है.

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button