
- 1/7
हुंडई अपनी नई एसयूवी बेयॉन (Hyundai Bayon) को लेकर आ रही है. कंपनी ने इस कार को रिवील कर दिया है, जिसकी कीमतों का ऐलान 28 अक्टूबर को होगा. ये हुंडई की नई एसयूवी है, जिसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी विक्टोरिस से होगा. ये कार क्रेटा और वेन्यू के बीच में आती है. (Photo: hyundai.com)

- 2/7
इसमें हुंडई की आर्ट ऑफ स्टील डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है. इसका इंटीरियर ब्राजील में आने वाली आई20 (Hyundai i20) से काफी ज्यादा मिलता है. ये कार 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ फिलहाल लॉन्च होगी. बाद में कंपनी इस कार में सीएनजी का भी विकल्प दे सकती है. इसकी बुकिंग शुरू हो गई है. (Photo: hyundai.com)

- 3/7
ये भारत में हुंडई की पहली कार होगी, जिसमें जेनरेटिव एआई वॉयस असिस्टेंट फीचर मिलेगा. लुक्स की बात करें, हुंडई की ये कार हाल में लॉन्च हुई ट्यूसॉन (Hyundai Tucson) का स्केल्ड डाउन वर्जन नजर आती है. फिलहाल कंपनी ने इसकी लंबाई-चौड़ाई की जानकारी नहीं दी है. (Photo: hyundai.com)

- 4/7
कार के कैबिन फीचर्स की बात करें, तो इसमें ब्राजील में लॉन्च हुई आई20 जैसा ही इंटीरियर मिलता है. कार में 12.3 इंच का डुअल डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा एचवीएसी (HVAC) कंट्रोल कंपनी ने अलग से दिए हैं. टचस्क्रीन के नीचे कंपनी ने कई सारे शॉर्टकट बटन्स भी दी हैं. (Photo: hyundai.com)

- 5/7
इसके अलावा बेयॉन में वेन्यू जैसा ही स्टीयरिंग व्हील मिलता है. इसमें एक बड़ा अपडेट जेनरेटिव एआई वॉयस असिस्टेंट का मिलना है. ये भारत में हुंडई की पहली कार होगी, जिसमें ये फीचर मिलेगा. कंपनी का कहना है कि ये एआई आम बोलचाल की भाषा को समझकर रिप्लाई कर सकता है. (Photo: hyundai.com)

- 6/7
इसके अलावा कार में ब्लूलिंक कनेक्टेड टेक मिलेगा, जो 70 से ज्यादा फीचर्स ऑफर करेगा. साथ ही ओटीए अपडेट, ऑनबोर्ड नेविगेशन, स्प्लिट स्क्रीन फंक्शन और स्मार्टफोन जैसे क्विक कंट्रोल मिलेंगे. ये कार मल्टीपल लैंग्वेज सपोर्ट के साथ आएगी, जिसमें 10 नेशनल और 2 इंटरनेशन भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा. (Photo: hyundai.com)

- 7/7
हुंडई बेयॉन में 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर इंजन मिलेगा जो क्रेटा में आता है. इसके साथ मैन्युअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. हुंडई ने अभी कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन ये कार सीएनजी वर्जन में भी आ सकती है. अगर ऐसा होता है बेयॉन 4 मीटर से बड़ी पहली हुंडई कार होगी, जिसमें सीएनजी ऑप्शन मिलेगा. (Photo: hyundai.com)