September 10, 2026

Maruti Baleno Facelift vs TATA Altroz: मिडिल क्लास फैमिली के लिए कौन सी हैचबैक है बेस्ट - maruti baleno facelift vs tata altroz best hatchback for middle class family comparison

Maruti Baleno Facelift vs TATA Altroz: अगर आपका बजट 10 लाख तक का है और आप एक प्रीमियम हैचबैक चाहते ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti ने Baleno Facelift को 5 सितंबर को लॉन्च कर दिया है जिसमें डिजाइन और फीचर्स में बदलाव के साथ-साथ इसमें कंपनी का 1.2 लीटर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन भी शामिल किया गया है। लॉन्च होने के बाद से ही इसका सीधा मुकाबला TATA Altroz से है जिसे 2025 में मिड-लाइफ अपडेट मिला था। आइए जानते हैं कि इन दोनों में से किस मामले में कौन बेहतर है।

TATA Altroz के फीचर्स

TATA Altroz के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल-डिजिटल स्क्रीन, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, सनरूफ, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, रियर एसी वेंट्स, पुश बटन स्टार्ट और एंबिएंट लाइटिंग मिलती है। इसके अलावा, इसमें 10.25 इंच की स्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Maruti Baleno के फीचर्स

Baleno Facelift में अब 360-डिग्री कैमरा पैकेज, हेड-अप डिस्प्ले, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें और सेगमेंट में पहली बार मिलने वाला लेवल-2 ADAS के साथ आती है। हालांकि, इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर नहीं दिया है। इसके अलावा, इसमें 9-इंच की टचस्क्रीन मिलती है जो वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ आती है।

TATA Altroz इंजन

TATA Altroz तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है जिसमें 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.2 लीटर CNG और एक 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल है। वहीं दूसरी तरफ Baleno Facelift में नया 1.2 लीटर 3 सिलिंडर Z12E नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसने पुराने 4-सिलिंडर K12N इंजन की जगह ली है। वहीं, CNG वेरिएंट में फैक्ट्री फिटेड CNG के साथ 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है।

माइलेज का अंतर

Maruti Suzuki Baleno Facelift की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट्स का ARAI माइलेज 23.80kmpl से लेकर 24.77kmpl तक है। वहीं, इसके CNG वेरिएंट का ARAI माइलेज 33.61km/kg है। वहीं, TATA Altroz का ARAI माइलेज पेट्रोल और डीजल वर्जन में 19.33kmpl से लेकर 23.64kmpl तक है। वहीं, इसके CNG वेरिएंट का ARAI माइलेज 26.2km/kg है।

TATA Altroz कीमत

Variant Name Fuel Type Transmission Ex-Showroom Price
Smart 1.2 Petrol MT (Base) Petrol Manual ₹6.00 Lakh – ₹6.30 Lakh
Smart CNG MT CNG Manual ₹7.30 Lakh
Pure 1.2 Petrol MT Petrol Manual ₹7.04 Lakh
Pure S Petrol MT Petrol Manual ₹7.45 Lakh
Creative Petrol MT Petrol Manual ₹8.10 Lakh
Creative S Petrol MT Petrol Manual ₹8.45 Lakh
Accomplished + S Petrol DCT (Top) Petrol Automatic (DCT) ₹10.65 Lakh

Maruti Baleno Facelift कीमत

Variant Name Fuel Type Transmission Ex-Showroom Price
Sigma Petrol Manual (MT) ₹5.99 Lakh
Delta Petrol Manual (MT) ₹7.00 Lakh
Delta Petrol Automatic (AMT) ₹7.50 Lakh
Delta CNG Manual (MT) ₹7.92 Lakh
Zeta Petrol Manual (MT) ₹8.00 Lakh
Zeta Petrol Automatic (AMT) ₹8.50 Lakh
Zeta CNG Manual (MT) ₹8.92 Lakh
Alpha Petrol Manual (MT) ₹9.10 Lakh
Alpha (O) Petrol Manual (MT) ₹9.50 Lakh

यह भी पढ़ें- TATA Nexon vs Maruti Brezza; कौन है सबसे सस्ती CNG कार, माइलेज और कीमत में कौन कितना आगे