August 24, 2026

Maruti Baleno का बदलेगा पूरा अंदाज! इन बड़े बदलावों से बनेगी पहले से ज्यादा खास

Maruti Baleno का बदलेगा पूरा अंदाज! इन बड़े बदलावों से बनेगी पहले से ज्यादा खास

Maruti Baleno लेने से पहले रुकिए! 2026 मॉडल में होने वाले हैं ये बदलाव

मारुति सुज़ुकी अपनी पॉपुलर हैचबैक Baleno को नए अंदाज में लाने की तैयारी कर रही है. 2026 Maruti Baleno Facelift को 5 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जा सकता है.नए मॉडल में सिर्फ लुक ही नहीं बदलेगा, बल्कि इंजन और फीचर्स में भी कई बड़े अपडेट देखने को मिलेंगे.

सबसे खास बात यह है कि नई Baleno में नया 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा. इसके अलावा यह Maruti की पहली ऐसी कार हो सकती है, जिसमें CNG के साथ AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा. आइए जानते हैं नई Baleno में क्या-क्या बदलने वाला है.

मिलेगा नया 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन

नई Baleno का सबसे बड़ा बदलाव इसका इंजन होगा. इसमें Swift में इस्तेमाल होने वाला 1.2 लीटर Z12 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. मौजूदा 4 सिलेंडर इंजन के मुकाबले नया इंजन हल्का और छोटा होगा. इससे कार की परफॉर्मेंस और माइलेज बेहतर होने की उम्मीद है.

आगे चलकर मिल सकता है हाइब्रिड इंजन

Maruti Suzuki अपने 1.2 लीटर 3 सिलेंडर इंजन को आने वाले समय में हाइब्रिड तकनीक के साथ इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है. ऐसे में नई Baleno आगे चलकर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के लिए भी तैयार हो सकती है.

पहली बार CNG के साथ AMT

नई Baleno में CNG-AMT का कॉम्बिनेशन मिलने की खबर इसे खास बनाती है. अगर ऐसा होता है, तो यह Maruti की पहली ऐसी कार होगी जिसमें CNG के साथ AMT गियरबॉक्स दिया जाएगा. इससे शहर में ड्राइविंग और आसान हो सकती है.

फीचर्स में भी होंगे बड़े अपडेट

नई Baleno में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट भी दिया जा सकता है.इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और नया ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है.

ADAS से बढ़ सकती है सेफ्टी

सेफ्टी के मामले में भी नई Baleno पहले से बेहतर हो सकती है. इसके टॉप वेरिएंट में Level 1 ADAS दिए जाने की उम्मीद है. इसमें Blind Spot Warning, Safe Exit Warning, Rear Cross Traffic Alert और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

बाहर से भी बदलेगा लुक

Facelift मॉडल में फ्रंट ग्रिल को थोड़ा नया डिजाइन दिया जा सकता है. आगे और पीछे के बंपर में भी बदलाव होंगे. इसके अलावा नए डिजाइन के हेडलैंप, उन्हें जोड़ने वाला नया LED एलिमेंट और नए अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं.

नए कलर का ऑप्शन

Baleno Facelift में नए कलर ऑप्शन भी जोड़े जा सकते हैं. हालांकि, कार की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.

कीमत में मामूली बढ़ोतरी संभव

नए फीचर्स और इंजन के बावजूद Baleno की कीमत में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होने की उम्मीद नहीं है. मौजूदा Baleno की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से 9.47 लाख रुपये के बीच है. Facelift मॉडल की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है. अगर नए फीचर्स और CNG-AMT का विकल्प मिलता है, तो Baleno अपने सेगमेंट में पहले से ज्यादा आकर्षक पैकेज बन सकती है.

यह भी पढ़ें- कम सेल के बीच Honda का बड़ा दांव, इस SUV में फीचर्स बढ़ाकर ग्राहकों को लुभाएगी कंपनी

कम सेल के बीच Honda का बड़ा दांव, इस SUV में फीचर्स बढ़ाकर ग्राहकों को लुभाएगी कंपनी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button