September 1, 2026

एक के बाद एक Maruti लॉन्च करेगी इन 5 गाड़ियों का Facelift मॉडल, लिस्ट में Baleno और Ertiga भी शामिल - maruti suzuki to launch facelift model of these 5 models including baleno ertiga fronx

Maruti Upcoming Facelifts: मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में अपनी कई लोकप्रिय गाड़ियों का फेसलिफ्ट उतारने वाली है जिसमें Invicto और Ertiga भी शामिल हैं।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki देश की सबसे बड़ी कार निर्माताओं में से एक है और पिछले कुछ सालों में कंपनी ने अलग-अलग सेगमेंट में कई मॉडल पेश किए हैं। Maruti जल्द ही अपनी कई गाड़ियों की फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है जिसमें 5 गाड़ियां शामिल हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट।

Baleno Facelift

Maruti सितंबर में Baleno Facelift लॉन्च करने जा रही है। इस अपडेट के तहत Mauti हैचबैक को एक नया लुक देने के लिए इसके एक्सटीरियर में मामूली बदलाव करेगी। इस प्रीमियम हैचबैक में एक नया फ्रंट ग्रिल, हेडलाइट्स, बंपर और अलॉय व्हील दिए जाएंगे। इसमें एक बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सीट वेंटिलेशन और लेवल-1 ADAS फीचर्स भी मिल सकते हैं।

हालांकि, यह देखना बाकी है कि Maruti मौजूदा 1.2 लीटर, चार सिलिंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को जारी रखती है या इसे उस तीन-सिलिंडर यूनिट से बदलती है जिसकी शुरुआत Swift के साथ हुई थी।

Fronx Facelift

इस साल Maruti Fronx को भी फेसलिफ्ट मिलने वाला है। Fronx में बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सीट वेंटिलेशन, लेवल-1 ADAS और काफी कुछ मिलने की संभावना है। यह गाड़ी 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ जारी रहने की उम्मीद है।

Ertiga Facelift

Maruti Ertiga अपने सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय MPV में से एक है और इसे भी Facelift भी मिलेगा। इस MPV के बाहर की तरफ कॉस्मेटिक बदलाव मिलने की संभावना है और साथ ही इसमें 360-डिग्री कैमरा, एक बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई फीचर्स अपडेट किए जाएंगे। इंजन और ट्रांसमिशन के विकल्प मौजूदा वर्जन जैसे ही रहने की उम्मीद है जिसमें मैनुअल-ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प शामिल हैं।

Maruti Invicto

Maruti Invicto को लेकर उम्मीद है कि इसमें भी कुछ बदलाव किए जाएंगे। हालांकि, अभी यह देखना बाकी है कि Maruti Facelift के साथ ज्यादा फीचर्स वाला वर्जन पेश कर सकती है या अपडेट को सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव तक ही रखती है।

Grand Vitara Facelift

Maruti की मिड-साइज SUV, Grand Vitara को भी इस साल के अंत में फेसलिफ्ट मिलने वाला है। इसमें किए जाने वाले बदलाव में हेडलाइट्स और ग्रिल के साथ नया फ्रंट-एंड, नए अलॉय व्हील्स और अपडेटेड टेल लैंप जैसे बदलाव देखने की उम्मीद की जा सकती है। साथ ही, इसमें एक बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन और एक ड्राइवर डिस्प्ले मिल सकता है।

लेकिन, यह 1.5 लीटर NA माइल्ड-हाइब्रिड और 1.5 लीटर स्ट्रॉंग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल करना जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें- सितंबर में लॉन्च होगी Maruti Baleno Facelift, नए फीचर्स के साथ पहली बार मिलेंगे ये अपडेट्स