September 7, 2026

त्योहारी सीजन में Maruti ने दिया झटका, 20,000 रुपए तक बढ़ा दी इन गाड़ियों की कीमतें

त्योहारी सीजन में Maruti ने दिया झटका, 20,000 रुपए तक बढ़ा दी इन गाड़ियों की कीमतें

Maruti Suzuki की कारें फिर हुईं महंगी, चुनिंदा मॉडल पर बढ़े दाम

अगर आप आने वाले दिनों में मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड ने एक बार फिर अपनी कुछ कारों की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी ने चुनिंदा मॉडल की कीमत में अधिकतम 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. यह मई 2026 के बाद कंपनी की तीसरी कीमत बढ़ोतरी है. हालांकि, इस बार पूरी कार रेंज की कीमत नहीं बढ़ाई गई है. नई कीमतें सितंबर 2026 से लागू होंगी. कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे बढ़ती लागत और महंगाई को मुख्य वजह बताया है.

क्यों बढ़ाए गए कारों के दाम?

मारुति सुजुकी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कार बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजों की लागत लगातार बढ़ रही है. इसके अलावा महंगाई का दबाव भी बना हुआ है. इसी वजह से कंपनी को बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना पड़ा है.कंपनी ने यह भी कहा कि वह लागत को कम रखने के लिए लगातार कई कदम उठा रही है. इसके बावजूद मौजूदा हालात में बढ़ी हुई लागत का पूरा बोझ कंपनी खुद उठाना संभव नहीं है. इसलिए चुनिंदा कारों की कीमत में बढ़ोतरी की गई है.

अभी मारुति सुजुकी ने यह साफ नहीं किया है कि किन-किन मॉडल की कीमत कितनी बढ़ाई गई है. यानी ग्राहकों को अपनी पसंदीदा कार की नई कीमत जानने के लिए कंपनी की तरफ से मॉडल-वाइज जानकारी का इंतजार करना होगा.

पहले भी बढ़ चुके हैं दाम

यह मारुति सुजुकी की इस साल की तीसरी कीमत बढ़ोतरी है. इससे पहले मई 2026 में भी कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा किया था. पिछली दोनों बढ़ोतरी कंपनी की पूरी रेंज पर लागू हुई थीं, जबकि इस बार सिर्फ कुछ चुनिंदा मॉडल महंगे किए जाएंगे.मारुति सुजुकी से पहले टाटा मोटर्स और हुंडई जैसी कंपनियां भी कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं. इन कंपनियों ने भी बढ़ती लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों को कीमत बढ़ाने की वजह बताया था.

किन कारों की सेल करती है मारुति ?

मारुति सुजुकी अपनी कारों को मुख्य रूप से Arena और Nexa डीलरशिप के जरिए बेचती है. Arena रेंज में S-Presso, Alto K10, Celerio, WagonR, Eeco, Swift, Dzire, Brezza, Ertiga और Victoris जैसी कारें शामिल हैं.वहीं Nexa पोर्टफोलियो में e VITARA, Invicto, Jimny, XL6, Grand Vitara, FRONX और Baleno जैसे मॉडल मौजूद हैं. हालांकि, इनमें से किन कारों पर नई कीमत बढ़ोतरी लागू होगी, इसकी जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है.

यह भी पढ़ें- Brezza की बंपर डिमांड के बाद मारुति का बड़ा प्लान, आने वाली हैं 7 नई SUVs

Kia Sorento की बादशाहत या Mahindra XUV 7XO का दबदबा? खरीदने से पहले जानें कौन सी SUV है ज्यादा दमदार

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button