मंदाना करीमी ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि भारत छोड़ने और पति से अलग होने के छह ...और पढ़ें

मंदना करीमी को छह साल से कोई कर रहा है स्टॉक/ फोटो- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मंदाना करीमी पिछले कुछ महीनों से लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। चाहे वाला ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में तनावपूर्ण स्तिथि हो, या फिर बॉलीवुड में उन्हें बेबाक होने की वजह से काम न मिल, लगातार एक्ट्रेस सुर्खियां बटोर रही हैं।
अब हाल ही में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट मंदाना करीमी ने ये दावा किया है कि पिछले छह साल से वह लगातार साइबर बुलिंग और स्टॉकिंग का शिकार हो रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर करते हुए बिना किसी का नाम लिए एक्स-हसबैंड पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
कौन करता है मंदाना करीमी से इतनी नफरत?
मंदाना करीमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मैं इस वक्त छुट्टियों पर हूं और ये मेरे साथ दोबारा हो रहा है। जब से मैं अपने पति से अलग हुई हूं, तब से ही मैं साइबर बुलिंग का शिकार हो रही हूं और कोई मुझे स्टॉक कर रहा है। एक अकाउंट से मेरे प्रोड्यूसर और को-स्टार्स को यह बोला जो रहा है कि मैं उनसे पैसे मांग रही हूं।"
मंदाना करीमी ने पोस्ट में आगे कहा, "ये सब चीजें अभी भी हो रही हैं। पता नहीं कौन है, जो मेरे से इतना ज्यादा नफरत करता है। वह चाहता है कि मेरे पास पैसा, काम और दोस्त न बचे। मैंने चार साल पहले इस मामले की गहराई में जाने की पूरी कोशिश की थी।"
कोई प्रोफेशनल हैकर को पैसे खिला रहा है- मंदाना करीमी
मंदाना करीमी ने स्टॉकिंग के बारे में खुलासा करते हुए आगे कहा, "मैंने किसी को हायर किया था, ताकि वह इस बात की तह तक जाए कि मेरे साथ ये आखिर कर कौन रहा है। मुझे यह बताया गया कि किसी ने मेरे पोस्ट्स को करीब से नजर रखने के लिए एक प्रोफेशनल हैकर को पैसे दिए हैं। जो भी फेमस है, उसे मीनाक्षी के नाम से मेल मिलता है।"
मंदना ने हैरान करने वाले खुलासे के बीच कहा, "मैंने भारत छोड़ दिया है, लेकिन अभी भी मेरे दोस्तों के पास मेल जा रहे हैं। मुझे लगता है कि जो लोग मुझे जानते हैं, उन्होंने ही मुझे फेक अकाउंट से ईमेल भेजा है। भारत में जो पुलिस हैं, वह इस मामले में कुछ नहीं कर पा रही हैं। कोई मेरा नाम बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।" मंदाना करीमी ने अपनी वीडियो और कैप्शन के साथ-साथ ईमेल आईडी के कुछ स्क्रीनशॉर्ट्स भी शेयर किए हैं।

मंदाना करीमी ने पति पर लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप
आपको बात दें कि मंदाना करीमी और बिजनेसमैन गौरव गुप्ता ने साल 2017 में हिंदू-रीति रिवाजों के साथ शादी की थी। हालांकि, एक्ट्रेस पति से शादी के छह महीने बाद ही अलग हो गई थीं। मंदाना करीमी ने गौरव और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और साथ ही उनका ये कहना था कि उनके पति ने एक्ट्रेस को अपना करियर छोड़ने पर मजबूर किया है। शादी के 4 साल बाद दोनों का ऑफिशियली तलाक हो गया था।