October 11, 2026

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?

अब हमारे देश में पेट्रोल और डीजल गाड़ियों को लोग कम खरीदना चाहतें हैं. क्योंकि मार्केट में सीएनजी कारों के आने के बाद माहौल पूरी तरह बदल चुका है. जिसके चलते अब सभी कंपनियां सीएनजी मॉडल लॉन्च करने पर ज्यादा जोर दे रही हैं. जबकि अब महिंद्रा एंड महिंद्रा भी अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी को नए अवतार में पेश करने जा रही है. महिंद्रा एक्सयूवी 3XO सीएनजी को मार्केट में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुकी है.

लेकिन अब कार खरीदारों के मन में इस नई गाड़ी को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि सीएनजी किट लगने के बाद इसके बूट स्पेस पर कितना असर पड़ेगा. तो चलिए जानतें हैं कि एक्सयूवी 3XO सीएनजी में बूट स्पेस को लेकर अबतक क्या-क्या जानकारियां सामने आईं हैं.

सीएनजी में लॉन्च होगी 3XO

बता दें कि महिंद्रा की इस नई सीएनजी एसयूवी की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें कंपनी अपने दमदार 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का ऑप्शन देने जा रही है. आम तौर पर सीएनजी गाड़ियों में नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलते हैं लेकिन महिंद्रा टर्बो इंजन के साथ सीएनजी दे रही है जो इस सेगमेंट में काफी अलग और पावरफुल इंजन माना जाता है.

जबकि टर्बो इंजन होने की वजह से सीएनजी मोड पर चलने के बाद भी गाड़ी को पावर और पिकअप मिलने की पूरी उम्मीद है. जिससे ढलान या भारी ट्रैफिक में गाड़ी चलाने में कोई परेशानी नहीं होगी. बढ़ती पेट्रोल की कीमतों के बीच यह नई तकनीक उन ग्राहकों के लिए वरदान साबित होगी जो कम खर्च में बेहतरीन परफॉर्मेंस और रफ्तार का मजा लेना चाहते हैं.

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: 5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?

बूट स्पेस को लेकर बड़ा सवाल?

इन दिनों ऑटोमोबाइल मार्केट में सबसे बड़ा चर्चा यह है कि इस एसयूवी का बूट स्पेस कितना होगा. क्योंकि मौजूदा मॉडल का बूट स्पेस अपने सेगमेंट में पहले से ही थोड़ा छोटा है. सीएनजी सिलिंडर लगने के बाद अक्सर गाड़ियों का पिछला हिस्सा पूरी तरह भर जाता है और लगेज रखने की जगह खत्म हो जाती है. जिससे लंबे सफर में दिक्कत आती है.

लेकिन टाटा मोटर्स ने जैसे ट्विन-सिलिंडर तकनीक लाकर बूट स्पेस की समस्या को काफी हद तक खत्म कर दिया है. उसी तरह उम्मीद की जा रही है कि महिंद्रा भी इसमें कुछ ऐसा ही स्मार्ट लेआउट दे सकती है. यदि कंपनी इसमें अंडरबॉडी सीएनजी टैंक फिट करने का विकल्प चुनती है तो बूट स्पेस को काफी हद तक बचाया जा सकेगा और ग्राहकों को अच्छा स्पेस मिल जायेगा.

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?

AI Generated Image

इन गाड़ियों से होगा मुकाबला

आपको बता दें कि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सीएनजी का ऑप्शन अभी बहुत सीमित है. जहां केवल मारुति ब्रेजा और टाटा नेक्सन ही इस फंग्शन के साथ मजबूती से मैदान में टिके हुए हैं. महिंद्रा की एंट्री से इस सेगमेंट में मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प होने वाला है.

क्योंकि ग्राहकों को अब एक और नया और शानदार ऑप्शन मिल जाएगा. मारुति ने जहां ब्रेजा में अंडरबॉडी सीएनजी अरेंजमेंट देकर बूट स्पेस की चिंता को दूर किया है. वहीं टाटा ने ट्विन-सिलिंडर तकनीक से बाजार में अपनी पैठ बनाई है.

क्या रह सकती है कीमत?

महिंद्रा अपनी इस नई सीएनजी एसयूवी को बहुत ही आक्रामक और संतुलित दाम पर बाजार में उतारेगी ताकि यह आम आदमी के बजट में फिट बैठ सके. सामान्य पेट्रोल वेरिएंट्स के मुकाबले सीएनजी मॉडल की कीमत लगभग एक लाख रुपये तक ज्यादा हो सकती है. जो लंबे समय में फ्यूल की बचत से आसानी से वसूल हो जाएगी.

शुरुआत में यह गाड़ी मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आने की पूरी संभावना है. हालांकि अगर कंपनी इसमें ऑटोमैटिक का विकल्प देती है तो यह इस सेगमेंट में अपने आप में एक नया मील का पत्थर साबित होगा. कुल मिलाकर जो ग्राहक कम खर्च में एक स्टाइलिश और दमदार एसयूवी घर लाना चाहते हैं उनके लिए यह गाड़ी एक बेहतरीन सौदा साबित होने वाली है.

यह भी पढ़ें: बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी