
दमदार अंदाज बरकरार, फीचर्स हुए अपग्रेड; नई Mahindra Scorpio-N क्यों बन सकती है खरीदारों की पसंद?
महिंद्रा ने स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट को 13.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 25.49 लाख रुपये तक जाती है. वहीं, पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि एसयूवी 15 अगस्त 2026 को लॉन्च होगी. 2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में नए अलॉय व्हील्स के अलावा डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किए गए हैं. हालांकि, केबिन के अंदर कई बड़े बदलाव किए गए हैं और इसमें सुविधा के लिए कई नए फीचर्स जोड़े गए है.
नई Mahindra Scorpio-N कीमत
स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट रेंज में Z2 पेट्रोल एमटी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये है, जबकि बेस डीजल Z2 2WD एमटी वेरिएंट की कीमत 14.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. महिंद्रा ने मैनुअल गियरबॉक्स के साथ नए Z8S वेरिएंट भी पेश किए हैं.Scorpio-N Z8S पेट्रोल मैनुअल की कीमत 17.79 लाख रुपये और Z8S डीजल मैनुअल की कीमत 18.79 लाख रुपये है.
टॉप-स्पेक Z8L 6-सीटर ADAS पेट्रोल मैनुअल और AT की कीमत लगभग 21.69 लाख रुपये और 23.05 लाख रुपये है, जबकि डीजल मैनुअल और AT की कीमत लगभग 22.47 लाख रुपये और 23.80 लाख रुपये है.अब डीजल Z4 और Z8T वेरिएंट के साथ 4WD सेटअप में आती है. Z4 4WD MT की कीमत 18.03 लाख रुपये है, जबकि Z8T 4WD MT और AT की कीमत लगभग 22.86 लाख रुपये और 24.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

प्रीमियम फीचर्स के साथ लौटी Mahindra Scorpio-N
नई Mahindra Scorpio-N फीचर्स
नई Mahindra Scorpio-N में कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 540-डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम, नए 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और अपडेटेड 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा, फुल स्क्रीन नेविगेशन वाला 10.25-इंच HD डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पहली रो में 65W USB टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
नई Mahindra Scorpio-N इंजन
नई Mahindra Scorpio-N में पावरट्रेन को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह SUV पहले की तरह 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध रहेगी. दोनों इंजन ऑप्शन में आपको मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन चुनने को मिलेगा. इसके अलावा, अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से इसमें 2WD और 4WD ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन भी जारी रहेगा.

नए अलॉय व्हील्स से लेकर हाई-टेक केबिन तक सबकुछ बदला
फीचर्स अपडेट के तौर पर Z8T और उससे ऊपर के वेरिएंट में अब बड़े 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो पहले मिलने वाले 17-इंच व्हील्स की जगह लेंगे. इसके साथ ही SUV में फ्रंट पैसेंजर्स के लिए 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ा गया है, जिससे डिवाइस चार्ज करना और आसान हो जाएगा.
यह भी पढ़ें- 28 अगस्त को MG लॉन्च करेगी नई SUV; स्टाइल और फीचर्स का नया पैकेज, XUV 7XO-Safari की बढ़ेगी टेंशन
EV खरीदने का प्लान है? टाटा दे रही है Nexon, Punch और Curvv पर ₹3.35 लाख तक का दमदार डिस्काउंट

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.
Read More