
महेश बाबू की हिट और फ्लॉप फिल्में
Mahesh Babu Hit and Flops: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को इंडस्ट्री में काफी समय हो चुका है. एक्टर ने इस दौरान खूब नाम कमाया है और फैंस का भरोसा भी जीता है. एक्टर अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं वे मौजूदा समय में वाराणसी फिल्म को लेकर बिजी हैं. महेश बाबू की ये फिल्म 2027 में रिलीज की जानी है. इस फिल्म के लिए एस एस राजामौली ने महेश बाबू पर बड़ा दांव खेला है. इस फिल्म के पहले वे अपने करियर में 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं.
साउथ सुपरस्टार के 51वें जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं कि उनका अब तक का रिपोर्ट कार्ड कैसा रहा है और उन्होंने अपने करियर के दौरान कितनी हिट और कितनी फ्लॉप फिल्में दी हैं. साथ ही एक्टर किन अपकमिंग फिल्मों का हिस्सा हैं.
कब की थी महेश बाबू ने शुरुआत?
महेश बाबू ने 1999 में राजा कुमारुडु फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. 3 करोड़ के बजट में बनी उनकी इस फिल्म में 10 करोड़ का कलेक्शन किया था और हिट रही थी. इसके बाद वे युवाराजू, वामसे और मुरारी जैसी फिल्मों में नजर आए. उनकी 7वीं फिल्म ओक्काडु बॉक्स ऑफिस पर उनकी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म थी. इसके बाद उनकी डोकुडु, भारत एने नेनु, सरिलेरु नेक्केवरु, सरकारु वारी पाट्टा जैसी फिल्में भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं.
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू का ट्रैक रिकॉर्ड
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की बात करें तो उन्होंने अपने 27 साल के करियर में 28 फिल्मों में काम किया है और वाराणसी उनकी 29वीं फिल्म है. इनमें से एक्टर की 5 फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं. वहीं 8 फिल्में हिट या फिर सुपरहिट रही हैं. इसके अलावा महेश बाबू की 13 फिल्में ऐसी रही हैं जो फ्लॉप रही हैं और 2 फिल्मों का कलेक्शन औसत रहा है.
ये भी पढ़ें- Mahesh Babu Birthday: पहली नजर की मोहब्बत! सालों छुपाया रिश्ता.नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू की लव स्टोरी
किन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं महेश बाबू?
मौजूदा समय में महेश बाबू वाराणसी फिल्म का हिस्सा हैं जिसका निर्देशन एस एस राजामौली कर रहे हैं. इस फिल्म में वे रुद्रा और भगवान राम के डबल रोल में नजर आएंगे. वहीं फिल्म में उनके अपोजिट प्रियंका चोपड़ा होंगी. इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन लीड विलेन के रोल में नजर आएंगे. फिल्म का अनुमानित बजट 1400 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. ऐसे में फैंस इस फिल्म से और भी धमाकेदार कलेक्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं. फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.
Read More