बॉलीवुड
- Authored by: अभय
- Updated Jul 17, 2026, 03:28 PM IST
Supreme Court on Mahaprabhu Jagannath Movie: एनिमेटेड फिल्म महाप्रभु जगन्नाथ को लेकर चल रहे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। हालांकि फिल्म की रिलीज के लिए कोर्ट ने एक खास शर्त भी रखी है।
![]()
महाप्रभु जगन्नाथ की रिलीज को मिली मंजूरी (Image Source: Chat GPT)
Supreme Court on Mahaprabhu Jagannath Movie: भगवान जगन्नाथ पर बनी एनिमेटेड फिल्म महाप्रभु जगन्नाथ (Mahaprabhu Jagannath) को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी कानूनी विवाद के बीच अब सुप्रीम कोर्ट से मेकर्स को राहत मिल गई है। हालांकि ये राहत पूरी तरह बिना शर्त नहीं मिली। अदालत ने साफ कर दिया है कि फिल्म अभी तुरंत सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने कहा कि फिल्म को रथ यात्रा समाप्त होने के बाद 28 जुलाई या उसके बाद ही रिलीज किया जा सकता है। अदालत का मानना है कि धार्मिक आयोजन के दौरान फिल्म की रिलीज से कानून-व्यवस्था और लोगों की धार्मिक भावनाओं पर असर पड़ सकता है।
कोर्ट ने लगाई थी रोक
एनिमेटेड फिल्म महाप्रभु जगन्नाथ पर ओडिशा हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी थी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि फिल्म में भगवान जगन्नाथ से जुड़े कुछ प्रसंग पारंपरिक मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों के अनुरूप नहीं हैं। इसी वजह से फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की गई थी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद मेकर्स ने तुरंत सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मेकर्स की ओर से वकील ने दलील दी कि ये बच्चों के लिए बनाई गई एक एनिमेटेड फिल्म है। उन्होंने कहा कि फिल्म को पहले ही सीबीएफसी (CBFC) से मंजूरी मिल चुकी है और रिलीज रुकने की वजह से मेकर्स को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। उनका ये भी कहना था कि फिल्म की कहानी पर आधारित एनिमेटेड सीरीज काफी समय से यूट्यूब पर उपलब्ध है और उस पर पहले कभी कोई विवाद नहीं हुआ। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स की आर्थिक दलीलों को सुनने के बाद भी तत्काल रिलीज की अनुमति नहीं दी।
मेकर्स ने दिया ये बयान
फिल्म के मेकर्स आधिकारिक बयान में कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ (Mahaprabhu Jagannath) उनकी लोकप्रिय एनिमेटेड सीरीज जय जगन्नाथ (Jay Jagannath) का विस्तार है। उनका दावा है कि इस फिल्म को भगवान जगन्नाथ और उनके भक्तों के प्रति पूरी श्रद्धा, ईमानदारी और सम्मान के साथ बनाया गया है। मेकर्स ने उम्मीद जताई कि जब फिल्म रिलीज होगी तो दर्शक खुद इसे देखकर फैसला करेंगे।
![]()
अभयauthor
अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
End of Article