Luxury SUV: जीप इंडिया ने खास एनिवर्सिटी एडिशन की सिर्फ 85 यूनिट्स तैयार की हैं। यह SUV कंपनी का प्रीमियम प्रोडक्ट है, जिसमें ऑफ-रोडिंग, लग्जरी फीचर्स और खास एलिमेंट्स शामिल हैं।
जीप मेरिडियन का कलेक्टर्स एडिशन लॉन्च
- Published: 24 Jul 2026, 07:36 PM IST
- Last Updated: 24 Jul 2026, 07:36 PM IST
Luxury SUV: जीप इंडिया ने अपनी शानदार विरासत के 85 साल पूरे होने के मौके पर एक खास लिमिटेड एडिशन SUV लॉन्च की है। कंपनी ने इसका नाम जीप मेरिडियन 85th एनिवर्सिरी एडिशन रखा है। यह स्पेशल एडिशन जीप की उस विरासत को समर्पित है, जिसने दुनियाभर में एडवेंचर, आजादी और भरोसे के प्रतीक के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
सिर्फ 85 यूनिट्स होंगी उपलब्ध
Jeep Meridian 85th Anniversary Edition को भारत में केवल 85 यूनिट्स तक सीमित रखा गया है। यह SUV कंपनी के प्रीमियम Overland ट्रिम पर आधारित है, जिसमें जीप की ऑफ-रोडिंग क्षमता, लग्जरी फीचर्स और खास एनिवर्सरी डिजाइन एलिमेंट्स का मिश्रण देखने को मिलता है।
कंपनी के अनुसार, यह लिमिटेड एडिशन उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो जीप की विरासत और एक्सक्लूसिव कलेक्टर मॉडल्स को पसंद करते हैं। इसकी खास डिजाइन डिटेलिंग इसे रेगुलर मेरिडियन से अलग बनाती है।
एक्सक्लूसिव डिजाइन और प्रीमियम इंटीरियर
Meridian 85th Anniversary Edition में कई खास कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें ग्लॉस ब्लैक 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो SUV को ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं।
इंटीरियर में प्रीमियम ऑल-ब्लैक थीम के साथ मायान गोल्ड एक्सेंट्स और कंट्रास्ट डिटेलिंग दी गई है। ये बदलाव इसे एक खास कलेक्टर एडिशन का एहसास देते हैं।
85th Anniversary AXS पैकेज
ग्राहकों को अपनी SUV को और पर्सनलाइज करने का विकल्प देने के लिए कंपनी ने 85th Anniversary AXS पैकेज पेश किए हैं। इनमें कारपेट फ्लोर मैट्स, एनिवर्सरी डिकल किट, एंबिएंट लाइटिंग और स्काई लाउंज सनरूफ इल्युमिनेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं।
CARA AI वॉयस असिस्टेंट से होगी स्मार्ट
Jeep India ने इस स्पेशल एडिशन में CARA AI असिस्टेंट भी शामिल किया है। यह स्टेलांटिस का इंटेलिजेंट वॉयस असिस्टेंट है, जो यूजर्स को गाड़ी के साथ आसानी से बातचीत करने की सुविधा देता है।
इसके जरिए ग्राहक नेविगेशन, कॉलिंग, म्यूजिक, मौसम की जानकारी, रिमाइंडर्स और कुछ वाहन फीचर्स को वॉयस कमांड से कंट्रोल कर सकते हैं। यह सिस्टम भारतीय भाषाओं समेत कुल 52 भाषाओं को सपोर्ट करता है।
कीमत और बुकिंग
Jeep Meridian 85th Anniversary Edition की शुरुआती कीमत ₹36.05 लाख रखी गई है। वहीं CARA AI फीचर के साथ आने वाली Jeep Meridian रेंज की कीमत ₹30.45 लाख से शुरू होती है।
ग्राहक इस लिमिटेड एडिशन SUV की बुकिंग देशभर में मौजूद अधिकृत Jeep डीलरशिप और Jeep India की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।
स्टेलांटिस इंडिया के ऑटोमोटिव ब्रांड्स बिजनेस हेड और डायरेक्टर कुमार प्रियेश ने कहा कि 85 सालों से Jeep सिर्फ एक वाहन नहीं बल्कि एडवेंचर, एक्सप्लोरेशन और भरोसे का प्रतीक रही है। Meridian 85th Anniversary Edition इसी गौरवशाली विरासत और जीप प्रेमियों के लिए एक खास श्रद्धांजलि है।
(मंजू कुमारी)