September 23, 2026

LSR College में ऑनलाइन हुई क्लास, गुरुवार से फिजिकल क्लासेस लगेंगी, कॉलेज गेट के पास गैंगरेप के आरोपी का हुआ था एनकाउंटर

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के लेडी श्री राम काॅलेज में बुधवार को फिजिकल क्लासेस नहीं लगीं. हालांकि अब गुरुवार से डीयू के लेड़ी श्री राम कॉलेज में फिजिकल क्लासेस लगेंगी. कॉलेज प्रशासन ने अब ये फैसला लिया गया है. इससे पूर्व कॉलेज प्रशासन ने बुधवार को फिजिकल क्लासेस बंद रखते हुए ऑनलाइन क्लासेस लगाने का फैसला लिया था. इसी कड़ी में बुधवार को कॉलेज के गेट नहीं खोले गए हैं. कॉलेज गेट के बाहर हुए एनकाउंटर के बाद लेडी श्री राम कॉलेज प्रशासन ने फिजिकल क्लासेस को बंद करने और उसकी जगह ऑनलाइन क्लासेस लगाने का फैसला लिया था. कॉलेज प्रिंसिपल ने नोटिस जारी कर ये फैसला लिया है.

आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं. कॉलेज गेट के पास हुए एनकाउंटर का मामला क्या है. जानते हैं कि लेडी श्री राम कॉलेज में हुई मंगलवार देर रात हुई हाई लेवल मीटिंग में क्या-क्या फैसले हुए हैं.

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी का एनकाउंटर

दिल्ली में बीते दिनों नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार शाम तकरीबन 7 बजे कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था. तीन लोगो इसमें शामिल थे. आस्था कुंज पार्क लेडी श्री राम कॉलेज से कुछ ही दूरी पर है. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया था, जिसके तहत मंगलवार को मुख्य आरोपी को एनकाउंटर के बार गिरफ्तार किया गया था. एनकाउंटर लेडी श्री राम कॉलेज के गेट 2 से 50 मीटर दूरी पर हुआ था.

सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार को कॉलेज में हाई लेवल मीटिंग

गेट नंबर 2 के पास हुए एनकाउंटर के बाद ही लेडी श्री राम कॉलेज प्रशासन मोड में आ गया था, जिसके तहत स्टूडेंट्स, शिक्षकों और स्टॉफ को गेट नंबर 2 के पास जाने से मना कर दिया गया था. इसी कड़ी में मंगलवार रात को लेडी श्री राम कॉलेज में हाईलेवल मीटिंग हुई. जानकारी के मुताबिक इस मीटिंग में घटना के बाद स्टूडेंट्स के मन में डर और उनकी सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई, जिसके बाद बुधवार को कॉलेज में फिजिकल क्लासेस आयोजित नहीं करने का फैसला लिया गया. इसकी जगह ऑनलाइन क्लासेस आयोजित की गई. जानकारी के मुताबिक काॅलेज प्रशासन ने कैंपस के आस-पास सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है. वहीं इसके बाद गुरुवार से फिजिकल क्लासेस लगाने का फैसला लिया गया है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button