September 27, 2026

LPU Student Protest Update: LPU के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कई वाहनों को किया गया आग के हवाले

LPU Student Protest Update: फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प होने की खबर निकलकर सामने आ रही है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। इतना ही नहीं ऐसा कहा जा रहा है कि, पुलिस ने झड़प के बाद प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग भी लगा दी है, जिनमे पुलिस की गाड़ियां शामिल है। घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस की गाड़ियों को भी पहुंचा नुकसान

जालंधर के SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। (LPU Student Protest Update) उन्होंने कहा कि पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। प्रदर्शन के बीच LPU के बाहर पत्थरबाजी की घटना भी हुई। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगाने के साथ ही यूनिवर्सिटी की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया।

अफवाहों के बाद भड़का विवाद

LPU Student Protest Update:  दरअसल, यूनिवर्सिटी कैंपस से जुड़ी एक घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अफवाहें फैलने के बाद छात्रों में आक्रोश बढ़ा। दावा किया गया कि कैंपस में एक बाहरी व्यक्ति ने कथित तौर पर एक छात्रा के साथ रेप किया है। इसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इन दावों को खारिज किया है।

‘मामला पूरी तरह अफवाहों पर आधारित’

LPU के डीन सौरव लखनपाल ने कहा कि जब छात्रों ने यह मामला यूनिवर्सिटी प्रशासन के सामने रखा, तो इसे गंभीरता से लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच करने के बाद प्रशासन को लगा कि यह पूरी तरह अफवाहों पर आधारित है। डीन के मुताबिक, छात्रों की ओर से उठाई गई मांगों पर यूनिवर्सिटी ने कार्रवाई की। (LPU Student Protest Update) छात्रों ने CCTV फुटेज देखने की मांग की थी, जिसके बाद उन्हें कुछ दिनों बाद फुटेज दिखाई गई। छात्रों ने उस विशेष कमरे को भी देखने की इच्छा जताई थी, जिसका उन्होंने जिक्र किया था।

Join Our Whatsapp Group

छात्रों की हर मांग पूरी की

LPU Student Protest Update:  सौरव लखनपाल ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों की हर मांग पूरी करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि छात्रों से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के लिए भी कहा गया था। डीन के मुताबिक, छात्रों को वह कमरा भी दिखाया गया, जिसे वे देखना चाहते थे। साथ ही यूनिवर्सिटी प्रशासन, पुलिस और वार्डन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया गया और जरूरी कार्रवाई के लिए तत्परता जताई गई।

डीन ने जताया असामाजिक तत्वों के शामिल होने का शक

डीन सौरव लखनपाल ने आरोप लगाया कि पूरी स्थिति अफवाहों से भड़की और इसमें बाहर से आए असामाजिक तत्वों की भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ बाहरी लोगों ने तोड़फोड़ कर छात्रों के शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने इसे लेकर किसी साजिश की आशंका भी जताई, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है। (LPU Student Protest Update)

रजिस्ट्रार ने भी सोशल मीडिया दावों का किया खंडन

LPU Student Protest Update:  LPU की रजिस्ट्रार मोनिका गुलाटी ने भी सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों का खंडन किया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि छात्रों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों और सोशल मीडिया पर प्रसारित दावों की वास्तविकता को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की गई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से घटना में हुई तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • Gorakhpur Road Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर हुई पति-पत्नी की मौत, घटना के बाद फरार हुआ चालक 
  • Sweet Product: मिठाई खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी चीज! हर पैकेट पर लिखी होगी ये बात, नजरअंदाज किए तो हो सकता है तगड़ा नुकसान  
  • UP Flood Relief News: सीएम योगी के निर्देश पर आपदा पीड़ितों को तत्काल मिल रही राहत, 24 घंटे में मिली आर्थिक सहायता, प्रभारी मंत्री ने सौंपे चेक