LPU BTech Fees 2026: Lovely Professional University यानी LPU इस समय चर्चा में है. ऐसे में कई स्टूडेंट्स और पैरेंट्स LPU में पढ़ाई से जुड़ी जानकारी सर्च कर रहे हैं. खासकर BTech की फीस को लेकर सवाल है. अगर आप भी LPU से BTech करने का सोच रहे हैं, तो फीस की पूरी जानकारी पहले जान लेना जरूरी है.
LPU में BTech CSE की फीस कितनी है?
LPU की 2026 की जानकारी के मुताबिक BTech Computer Science and Engineering यानी CSE की प्रोग्राम फीस 1 लाख 60 हजार रूपये प्रति सेमेस्टर है.
BTech की पढ़ाई 4 साल की होती है. इसमें कुल 8 सेमेस्टर होते हैं. इस हिसाब से बिना किसी स्कॉलरशिप के सिर्फ प्रोग्राम फीस करीब 12 लाख 80 हजार रूपये बैठती है. इसके अलावा हर सेमेस्टर 5,000 रूपये एग्जाम फीस देनी होती है.
यानी सिर्फ ट्यूशन यानी प्रोग्राम फीस और एग्जाम फीस को जोड़ें तो 4 साल का खर्च करीब 13 लाख 20 हजार हो सकता है. यूनिफॉर्म जैसी दूसरी फीस अलग हो सकती है.

AI और दूसरी BTech स्पेशलाइजेशन की फीस अलग
LPU में सिर्फ सामान्य BTech CSE ही नहीं है. यहां AI, Machine Learning, Generative AI, Data Science, Robotics जैसी कई स्पेशलाइजेशन भी हैं. इनमें कुछ प्रोग्राम की फीस सामान्य CSE से ज्यादा है.
उदाहरण के लिए BTech CSE में Generative AI स्पेशलाइजेशन की 2026 एडमिशन के लिए प्रोग्राम फीस 2 लाख प्रति सेमेस्टर बताई गई है. यानी 8 सेमेस्टर के हिसाब से इसकी प्रोग्राम फीस करीब 16 लाख रूपये होगी.
स्कॉलरशिप से कम हो सकती है फीस
LPU में BTech स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप भी मिल सकती है. यह LPUNEST स्कोर और 12वीं के नंबर समेत अलग-अलग मानदंडों पर मिलती है. LPU के अनुसार BTech CSE में कुछ स्कॉलरशिप कैटेगरी में प्रोग्राम फीस पर 60%, 50% और 40% तक की छूट मिल सकती है.
उदाहरण के लिए 60% स्कॉलरशिप मिलने पर ₹1.60 लाख की सेमेस्टर फीस घटकर 64,000 रह सकती है. हालांकि स्कॉलरशिप की शर्तें और पात्रता अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से तय होती हैं.
हॉस्टल और बाकी खर्च अलग
ऊपर बताई गई रकम में हॉस्टल और मेस का खर्च शामिल नहीं है. LPU में रहने वाले स्टूडेंट्स को कमरे और दूसरी सुविधाओं के हिसाब से अलग फीस देनी होती है.
इसलिए एडमिशन लेने से पहले प्रोग्राम फीस के साथ हॉस्टल, मेस और दूसरी जरूरी फीस का पूरा हिसाब देखना जरूरी है. इस कोर्स से जुड़ी और जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए Lovely Professional University के BTech कोर्स का ऑफिशियल लिंक देख सकते हैं.
LPU BTech Programmes Fee and Scholarship Details
ये भी पढ़ें: 7200 से ज्यादा CCTV, 35000+ स्टूडेंट्स के लिए कैसी है LPU की कैंपस सिक्योरिटी