मध्य प्रदेश के शहडोल में पटवारी ने एक युवती से वॉट्सऐप पर अश्लील चैट की है। चैट में पटवारी के कथित तौर पर ‘LOVE YOU, तुम्हारी लिप्स चाहिए’ और ‘होटल में मिलते हैं, तुम अच्छी लगती हो’ जैसे मैसेज हैं। युवती ने पटवारी पर अश्लील बातें करने और परेशान करने
.
सोहागपुर तहसील के हल्का नंबर 72 में पदस्थ पटवारी आशीष सोनकर पर युवती ने राजस्व संबंधी काम के बदले 20 हजार रुपए रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। युवती का दावा है कि वह 15 हजार रुपए दे चुकी है, जबकि 5 हजार रुपए बाकी हैं।
इस संबंध में भी दोनों के बीच चैट में बातचीत होने का दावा किया गया है। युवती सोमवार को चैट के स्क्रीनशॉट और अन्य सबूत लेकर कलेक्टर के पास पहुंची। उसने पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में युवती ने जमीन संबंधी काम और जाति प्रमाण-पत्र के लिए परेशान करने का भी आरोप लगाया है।

युवती सबूतों के साथ कलेक्टर से मिलने पहुंची। यहां आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।
‘आपके रूम पर’, फिर होटल में मिलने की बात
- पटवारी: कल आपका काम करता हूं।
- पटवारी: आपके रूम पर।
- युवती: छुट्टी तो मैं ले लूंगी, लेकिन मिलना कहां है?
- पटवारी: आपके रूम पर।बाद की बातचीत में मिलने की जगह को लेकर फिर सवाल-जवाब हुए।
- युवती: कहां मिलना है, बताओगे?
- पटवारी: मुझे नहीं पता।
- युवती: मुझे भी नहीं पता।
- पटवारी: होटल में।
- पटवारी: आराम से बात कर लेंगे।
- पटवारी: बाहर लोग घूरते ज्यादा हैं।
- युवती: कौन से होटल में?
- पटवारी: कल देखते हैं। अभी पता नहीं।
इसके बाद पटवारी की ओर से होटल में मिलने के उद्देश्य को लेकर भी मैसेज किए गए।
- पटवारी: बातें करेंगे।
- पटवारी: और खाना खाएंगे।
- पटवारी:: और अपना काम करेंगे।
- पटवारी:: जिसके लिए मिल रहे हैं।
- पटवारी:: आप मत पूछना।
- युवती: क्यों न पूछूं?
- पटवारी:: पूछ लो सब।
- पटवारी:: हां, पूछो।
- पटवारी:: ILU / GN
‘20 हजार की डिमांड खुद कर रहे थे’, युवती ने चैट में लिखा
पैसों को लेकर बातचीत में युवती ने पटवारी से 20 हजार रुपए की मांग का जिक्र किया।
- पटवारी: तुमको पैसे की भी प्रॉब्लम हो तो मुझसे बोलना।
- युवती: आप मुझसे 20 हजार की डिमांड खुद कर रहे थे। 15 हजार तो दे चुकी हूं। 5 हजार अभी बाकी है, वह भी ले लेना।
- पटवारी: मुझे नहीं चाहिए। इसी क्रम में काम को लेकर पटवारी की ओर से कहा गया।
- पटवारी: कल तुम्हारे काम खत्म करना है मुझे।
- पटवारी: तुम मेरे साथ हो, सेफ हो।पटवारी: तुम मुझे अच्छी लगी, इसलिए हेल्प कर रहा हूं।
- युवती: अगर आपको हेल्प ही करना होता ना, तो इतना परेशान ना करते मुझे जितना आप कर रहे हैं। 5 महीने से परेशान हूं मैं, दिसंबर से।
- पटवारी: अरे यार, जानबूझकर थोड़ी कर रहा हूं। कल मिलो, समझाता हूं।
कलेक्टर से शिकायत की बात पर भी हुई बहस
22 मई की चैट में युवती ने पटवारी को शिकायत करने की चेतावनी दी।
युवती: जो तुम मुझे परेशान कर रहे हो, अब मत करो। आज जो तुम किए हो, वह हमारे-आपके बीच तक ही सीमित रहे, नहीं तो मैं मंगलवार को सब लेकर कलेक्टर के पास खड़ी हो जाऊंगी। पटवारी: अंकल ने ट्रैप करने के लिए तुमको आगे किया, बहुत गंदी सोच है। युवती: आपकी नीयत कितनी अच्छी है, यह बताओ पहले। पटवारी: यहां मत बोलो कि कलेक्टर के पास। युवती: गलत मैसेज मैं नहीं करती थी, गलत मैसेज आप करते थे। पटवारी: इसका क्या मतलब है? पटवारी: चलो, सब हटाओ। पटवारी: बंटवारा पत्रक तहसील में जमा हो गया है।
युवती का आरोप- दिसंबर से जमीन के काम के लिए परेशान हूं
युवती सोहागपुर थाना क्षेत्र की निवासी है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। उसने बताया कि ग्राम पंचायत चापा में उसकी पुश्तैनी जमीन है। जमीन संबंधी कार्य और जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए उसने पटवारी आशीष सोनकर से संपर्क किया था।
युवती का आरोप है कि पटवारी ने इन कामों के लिए 20 हजार रुपए की मांग की थी। उसका दावा है कि वह 15 हजार रुपए नकद दे चुकी है। चैट में भी वह पटवारी को 5 हजार रुपए बाकी होने की बात लिखती है, जिस पर पटवारी जवाब देता है- ‘मुझे नहीं चाहिए।’
युवती का आरोप है कि जब उसने शिकायत करने की बात कही तो उसके जमीन संबंधी काम रोक दिए गए और जाति प्रमाण-पत्र भी नहीं बनाया गया। उसने पटवारी के सहयोगी रवि पर भी शिकायत न करने के लिए दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित युवती ने कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
22 अगस्त को भी कलेक्टर से शिकायत
युवती के अनुसार, उसने 22 अगस्त को भी कलेक्टर के समक्ष शिकायत और साक्ष्य प्रस्तुत किए थे। सोमवार को उसने दोबारा शिकायत देकर वॉट्सऐप चैट, स्क्रीनशॉट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में पटवारी आशीष सोनकर से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया। उन्होंने बाद में बात करने की बात कहकर फोन काट दिया।