July 31, 2026

Love Story: धर्म की दीवार तोड़ मुस्लिम Poonawalla की पंजाबी कुड़ी से शादी,Priyanka Gandhi के पति को बनाया साला

Time Updated: Friday, July 31, 2026, 19:07 [IST]

Tehseen Poonawalla Love Story: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच एक बार फिर उनका परिवार सुर्खियों में आ गया है। राजनीतिक बहस से इतर इस बार लोगों की दिलचस्पी उनके छोटे भाई तहसीन पूनावाला और उनकी पत्नी मोनिका वाड्रा पूनावाला की प्रेम कहानी में है।

करीब 11 साल पहले अलग धार्मिक बैकग्राउंड से आने वाली मोनिका वाड्रा से स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत तहसीन ने शादी की। धर्म की दीवार तोड़ कर प्रियंका गांधी के पति को साला बना लिया। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे मुस्लिम तहसीन के प्यार में गिरीं प्रियंका की ननद?

tehseen-poonawalla-monicka-love-story

Monicka Vadera Tehseen Poonawalla Love Story: मुलाकात और दोस्ती से प्यार तक, 2013 की अनकही कहानी

तहसीन पूनावाला उस समय टीवी पैनलिस्ट के रूप में व्यस्त थे। मुंबई में एक कॉमन फ्रेंड से मिलने की प्लानिंग थी, लेकिन काम के कारण मुलाकात टल गई। अगले दिन जब वे दोस्त से मिले, तो वहां मोनिका वाड्रा भी मौजूद थीं।

tehseen-poonawalla-monicka-love-story

पहली नजर में ही दोनों को एक-दूसरे का साथ अच्छा लगा। दोस्ती बढ़ी, लंबी बातें हुईं। डेटिंग शुरू हुई। तहसीन ने खुद बताया कि डेटिंग के दौरान वे साथ वर्कआउट करते थे और आज भी जिम साथ जाते हैं। एक कॉमन फ्रेंड को यह रिश्ता पसंद नहीं आया और उसने संपर्क तोड़ लिया, लेकिन कपल ने आगे बढ़ते हुए एक-दूसरे के दोस्तों-परिवार से जुड़ने का प्रयास किया। आज उनका सर्कल बड़ा है और यादों से भरा है। कुछ महीनों बाद दोनों को एहसास हुआ कि रिश्ता सीरियस है।

Monicka Vadera Tehseen Poonawalla Marriage: मार्च 2015 में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी

tehseen-poonawalla-monicka-love-story

मोनिका हिंदू (पंजाबी) हैं। तहसीन आगा खानी शिया अल-खानी (आगा खानी) से हैं, हालांकि वे खुद को नास्तिक बताते हैं। शादी से पहले उन्होंने धर्म पर खुलकर चर्चा की। तय किया कि अगर बच्चे हुए तो उनकी परवरिश इंसानियत के आधार पर होगी। उन्हें अपनी पसंद का धर्म चुनने या न चुनने की पूरी आजादी होगी। मार्च 2015 में दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की। तहसीन कहते हैं कि हम खुशकिस्मत थे कि हमें किसी विरोध का सामना नहीं करना पड़ा।

tehseen-poonawalla-monicka-love-story

Who Is Monicka Vadera : कौन हैं मोनिका?

आपको बता दें कि, मोनिका एक ज्वेलरी क्यूरेटर हैं। प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाडरा की चचेरी बहन हैं। इनके पिता वेद वाड्रा, पूर्व भारतीय वायुसेना प्रमुख, व्यवसायी और एयरबस प्रशिक्षक रहे हैं। उन्होंने ऑकलैंड विश्वविद्यालय से ग्राफिक डिजाइन, मार्केटिंग और इलस्ट्रेशन का कोर्स किया।

tehseen-poonawalla-monicka-love-story

खबरों के मुताबिक, अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने से पहले उन्होंने डी एंड ए शूज में डायरेक्टर के रूप में काम किया था। खबरों के अनुसार, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने मोनिका के पिता को इस शादी के लिए राजी किया था। यह एक भव्य भारतीय शादी थी, जो दिल्ली के मेरिडियन होटल में आयोजित की गई थी और इसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कई प्रमुख राजनेता शामिल हुए थे।

Shehzad Poonawalla Surname Name: क्यों बदला सरनेम? क्या है पर्दे के पीछे की वजह?

tehseen-poonawalla-monicka-love-story

तहसीन का परिवार बेहद कॉस्मोपॉलिटन है। पूजा होती है, ईद मनाई जाती है, दिवाली, नवरोज, क्रिसमस...सब त्योहार साथ मनाए जाते हैं। तहसीन के पिता ने कारोबार शुरू करते समय मूल सरनेम 'जमादा' को 'पूनावाला' में बदल लिया था। तहसीन के भाई शहजाद पूनावाला ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'जमादा' सरनेम सफाई कार्य से जुड़ा माना जाता था, इसलिए व्यापार में सामाजिक पूर्वाग्रह से बचने के लिए बदलाव किया गया।

tehseen-poonawalla-monicka-love-story

परिवार शिया अल-खानी समुदाय से है, जो पसमांदा मुस्लिम बैकग्राउंड का हिस्सा माना जाता है। पिता धार्मिक समुदाय के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी रहे। बचपन में तहसीन और शहजाद नियमित मस्जिद जाते थे और धार्मिक शिक्षा लेते थे। मोनिका और तहसीन की शादी को अब करीब 11 साल हो चुके हैं। वे कहते हैं कि मैं अपनी पत्नी पर अपनी मान्यताएं नहीं थोपता और वह मुझ पर नहीं। हम 'Live and Let Live' के सिद्धांत पर चलते हैं।

tehseen-poonawalla-monicka-love-story

Rahul Gandhi-Priyanka Gandhi परिवार से रिश्ता क्या?

tehseen-poonawalla-monicka-love-story-

आपको बता दें कि, तहसीन पूनावाला की पत्नी मोनिका, रॉबर्ट वाड्रा की चचेरी बहन हैं। यानी प्रियंका गांधी की ननद। इस रिश्ते ने पूनावाला परिवार को कांग्रेस परिवार से जोड़ दिया। तहसीन राजनीतिक विश्लेषक के रूप में कांग्रेस की तरफ झुकाव रखते दिखते हैं, लेकिन वे खुद को किसी पार्टी का मेंबर नहीं बताते। परिवारिक स्तर पर यह रिश्ता सौहार्दपूर्ण रहा है।

tehseen-poonawalla-monicka-love-story-

2023 की खुशखबरी: परफेक्ट तिकड़ी की राह

2023 में तहसीन पूनावाला पिता बने। कपल ने इंस्टाग्राम पर जॉइंट पोस्ट से पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की। ब्लैक मैचिंग आउटफिट में मेटरनिटी शूट हुआ। मोनिका का बेबी बंप सहलाते तहसीन और घुटनों के बल बैठकर उसे चूमते तहसीन नजर आए। कैप्शन था कि हमारी परफेक्ट तिकड़ी। 2023 के वसंत में बेबी पूनावाला का स्वागत है।