
‘लव एंड वॉर’ पर नया अपडेट आया है
Love And War: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता के बाद से ही फैन्स रणबीर कपूर की अगली बड़ी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. यूं तो इसी साल दिवाली पर वो ‘रामायण’ से वापसी करने वाले हैं, जो कि 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म है. वहीं, रणबीर कपूर बहुत जल्द जाने-माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आने वाले हैं. लंबे वक्त से इस प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है, जिसे अब कंप्लीट कर लिया गया है. फिल्म को पहले इसी साल लाने की तैयारी थी, पर अब मेकर्स ने ‘लव एंड वॉर’ को 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में लाने का ऐलान किया है. इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जिससे पता लगा कि पिक्चर का पहला लुक 24 सितंबर को जारी किया जाएगा.
रणबीर कपूर, विकी कौशल और आलिया भट्ट की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ अगले साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. जिसे लेकर फैन्स के बीच तगड़ा बज देखने को मिल रहा है. इसी बीच ‘बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड’ पर एक रिपोर्ट छपी. जिसमें कहा गया कि फिल्म का पहला लुक आज (24 सितंबर) को जारी किया जाएगा. ऐसी चर्चा है कि फिल्म से तीनों एक्टर्स की पहली झलक देखने को मिलेगी. दरअसल इस फिल्म को लेकर बने एक्साइटमेंट की वजह सिर्फ तीनों बड़े एक्टर्स नहीं हैं, पर संजय लीला भंसाली जिस तरह से अपनी फिल्में तैयार करते हैं. उसे लेकर भी फैन्स एक्साइटेड हैं.
फैन्स को क्या सरप्राइज मिलने वाला है?
यूं तो ‘लव एंड वॉर’ के सेट से रणबीर कपूर, विकी कौशल और आलिया भट्ट की कई तस्वीरें लीक हुई हैं. पर मेकर्स ने कोशिश की हैं कि जितना ज्यादा लीक से फिल्म को बचाया जा सके. हालांकि, उन तस्वीरों में रणबीर कपूर आर्मी यूनिफॉर्म में नजर आए थे. अब पहला लुक सामने आ रहा है. उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स लुक के साथ ही किरदारों के नाम का भी खुलासा कर देंगे. पर फिलहाल भंसाली ने क्या प्लान किया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है. इस फिल्म की खास बात है कि फैन्स को एक बार फिर पिक्चर में इमोशनल टेक्सचर, शानदार विजुअल स्टाइल और स्केल की झलक देखने को मिलेगी.
दरअसल फिल्म को कई बार अबतक पोस्टपोन किया जा चुका है, ताकी भंसाली अपनी फिल्म के एक-एक सीन को परफेक्ट एंडिंग दे पाए. हालांकि, पहले लुक से फैन्स को उम्मीदें हैं, तो मेकर्स के ऊपर भी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. क्योंकि अगर लोगों को पहला एसेट ही पसंद नहीं आया, तो चीजें आगे मुश्किल हो जाती हैं. देखना होगा कि मेकर्स ने कैसी तैयारी की है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More