वेब सीरीज
- Authored by: कविता
- Updated Jul 19, 2026, 03:21 PM IST
Shivangi Joshi Angry On Shreya Kalra: रियलिटी शो लॉकअप 2 में श्रेया कालरा पर शिवांगी जोशी का गुस्सा निकला है। इस मौके पर शिवांगी ने टीवी की प्रिंसेस टैग की बात की है, जो उन्हें फैंस ने दिया है।
![]()
shivangi joshi- shreya kalra in lock upp 2 (photo credit- twiiter)
Shivangi Joshi Angry On Shreya Kalra: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) चर्चा में बना हुआ है। इस शो में शिवांगी जोशी का बबली नेचर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। शिवांगी और हर्षद चोपड़ा की दोस्ती हिट हो गई है, लेकिन इन दोनों के बारे में श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे भर-भरकर चुगली करती है। श्रेया और शिल्पा ने शिवांगी जोशी के पीठ पीछे कई बुरी बातें की हैं और जजमेंट डे पर फराह खान ने इसका खुलासा किया। फराह खान ने शिल्पा को फटकार लगाई, लेकिन श्रेया कालरा को मुंहतोड़ जवाब शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने खुद दिया है। Alliance: वंशज सिंह का एटीट्यूड देख भड़कीं Kamya Punjabi, कुशाल टंडन के सपोर्ट में बोलीं, 'लोग बस मजे..'
श्रेया कालरा पर फूटा शिवांगी जोशी का गुस्सा
लॉकअप 2 के जजमेंट डे पर देखा गया है कि फराह खान खुलासा करती हैं कि शिल्पा शिंदे श्रेया के साथ मिलकर शिवांगी जोशी के कैरेक्टर के बारे में काफी कुछ बोलती हैं। इस मौके पर फराह शिल्पा को औरत ही औरत की दुश्मन होने वाला टैग देती है और कहती हैं कि वह अपनी गेम पर ध्यान दे। ये बातें सुनकर शिवांगी जोशी हैरान रह जाती हैं और शिवांगी का गुस्सा श्रेया कालरा पर निकलता है, जिसे वह अपना दोस्त मानती थीं। शिवांगी से श्रेया बात करने जाती हैं, तो शिवांगी श्रेया को खूब सुनाती है। इस मौके का वीडियो भी वायरल हो रहा है। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अभिरा के चक्कर में प्रेग्नेंट दिशा पर हमला करेगी भीड़, संजय का होगा पर्दाफाश
शिवांगी जोशी ने की टीवी की प्रिंसेस टैग की बात
वायरल वीडियो में शिवांगी बोलती दिख रही हैं, 'अनेबेला लगती हूं मैं... मेकअप लगाकर अनेबेला जैसी दिखती हूं। गूगल कर लेना। लोग मुझे टीवी की प्रिंसेस बोलते हैं।' शिवांगी की बातें सुनकर श्रेया का मुंह बंद हो जाता है। श्रेया ये जरूर बोलती हैं, 'ये सिर्फ मजाक था। ये सिर्फ मजाक था।' शिवांगी इस पर भी भड़क जाती हैं और बोलती हैं, 'मुझे यहां बहुत क्लियली समझ आ रहा है कि यहां किसकी बात माननी है और किसकी नहीं। तुमको शुरू से दोस्त माना। तुम्हारी पीठ पीछे तुम्हारे लिए ही लड़ी। मैंने सब किया और तुमने क्या किया? मेरे ही पीठ पीछे बातें की।'
शिवांगी जोशी के लिए कही थी ये बातें
बता दें कि शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की दोस्ती को शिल्पा शिंदे ने पहले दिन से टारगेट किया है। शिल्पा ने शिवांगी और हर्षद चोपड़ा की बात बंद करवा दी थी। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने श्रेया कालरा के सामने शिवांगी की वर्जिनिटी का मजाक भी उड़ाया था। इसके अलावा, श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के रिश्ते का खुलासा शिल्पा शिंदे के सामने किया था। इस मौकेपर श्रेया ने दोनों के ब्रेकअप की वजह बताई थी और दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें मैसेज किए थे।
![]()
कविताauthor
कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Web-Series
End of Article