July 14, 2026

Lock UPP 2 में होगी Asim Riaz की एंट्री, वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन पलटेंगे गेम!

वेब सीरीज

  • Authored by: आशना मलिक
  • Updated Jul 14, 2026, 09:33 AM IST

Lock UPP 2 Asim Riaz to Enter In Show: 'लॉकअप 2' को लेकर खबर आ रही है कि शो में आसिम रियाज की एंट्री होने वाली है। वह बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नजर आएंगे।

Image

Lock UPP 2 में कदम रखेंगे आसिम रियाज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Asim Riaz to Enter In Show: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' में आए दिन गेम का रुख बदल रहा है। शो में इस सप्ताह मिडवीक एविक्शन होने वाला है, जिसके तहत दो कंटेस्टेंट्स 'लॉकअप 2' से बाहर हो जाएंगे। खबरों की मानें तो माधुरी ग्रोवर और आकांक्षा चौधरी का पत्ता 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) से कटने वाला है। लेकिन अब 'लॉकअप 2' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री की खबर भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्टर और 'बिग बॉस 13' के फर्स्ट रनरअप आसिम रियाज (Asim Riaz) जल्द ही शो का हिस्सा बन सकते हैं। उनकी एंट्री 'लॉकअप 2' में बाकी कंटेस्टेंट्स की गेम को दिलचस्प रुख दे सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: तीसरे हफ्ते आकांक्षा चौधरी का कटा पत्ता! गेम के लिए मेकर्स ने खेला बड़ा दांव

'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) का ये तीसरा सप्ताह चल रहा है। बताया जा रहा है कि मेकर्स वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए आसिम रियाज (Asim Riaz) से बातचीत कर रहे हैं। इस बात की जानकारी डिजिटल न्यूज हब ने अपने एक्स एकाउंट पर दी है। ट्वीट के मुताबिक, आसिम रियाज के साथ मेकर्स की बातचीत जारी है। अगर चीजें सही दिशा में जाती हैं तो वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन 'लॉकअप 2' में कदम रख सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बता दें कि आसिम रियाज ने 'बिग बॉस 13' में रहते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वह 'खतरों के खिलाड़ी 14' में भी नजर आए थे। लेकिन कंटेस्टेंट्स और रोहित शेट्टी संग झगड़े के कारण उन्हें जल्द ही शो छोड़ना पड़ा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: योगेश रावत की इस हरकत से ठनका Harshad Chopda का माथा, Ram Kapoor ने उड़ाया मजाक

Lock UPP 2 में होगी Asim Riaz की एंट्री

Lock UPP 2 में होगी Asim Riaz की एंट्री

वहीं अगर आसिम रियाज (Asim Riaz) 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में कदम रखते हैं तो ये देखना दिलचस्प होगा कि वह गेम को क्या रुख देते हैं। आसिम रियाज से पहले एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट 'लॉकअप 2' में कदम रखा था। जहां श्रेया कालरा और माधुरी ग्रोवर से उनकी अच्छी बन रही है तो वहीं अभी तक योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी और शिवांगी जोशी सहित कई कंटेस्टेंट्स ऐसे रहे हैं जिनके साथ उनका झगड़ा हो चुका है।

ashna malik

आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Web-Series

End of Article