July 11, 2026

Lock Upp 2: तलाक की अफवाहों के बीच बदले गोविंदा के सुर, पत्नी सुनीता पर लुटाया प्यार, पैचअप की चर्चाएं तेज| Navbharat Live

Updated On: Jul 11, 2026 | 03:11 PM IST

विज्ञापन

सार

Govinda Praises Sunita Ahuja In Lock Upp 2: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। हाल ही में 'लॉक अप' में सुनीता के भावुक होने पर गोविंदा ने उनकी बिना शर्त सेवा की तारीफ की।

Lock Upp 2 Govinda Sunita

गोविंदा और सुनीता आहुजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Govinda In Lock Upp 2: फेमस बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता एक बार फिर देश भर के फैंस के बीच गहरी चर्चा का विषय बन गया है। इस समय छोटे पर्दे का बेहद पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो ‘लॉक अप’ हर तरफ ट्रेंड कर रहा है, जिसमें सुनीता अपने बेहद बेबाक और दबंग अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रही हैं।

हालांकि, हमेशा मजबत दिखने वाली सुनीता का लॉक अप 2 के अंदर अचानक एक बेहद भावुक रूप देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। अपनी पत्नी को इस तरह टूटते देख अभिनेता गोविंदा भी खुद को रोक नहीं पाए और वह तुरंत उन्हें सहारा देने के लिए शो के मंच पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों के बीच बदले समीकरणों को लेकर चर्चाओं में है।

रियलिटी शो के अंदर छलका सुनीता का दर्द

मनोरंजन की दुनिया में अपनी बेबाकी के लिए फेमस सुनीता आहूजा जब इस लॉक अप 2 का का हिस्सा बनीं, तो फैंस को उम्मीद थी कि वह अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगी। शो के दौरान कई उतार-चढ़ाव भरे पलों के बीच अचानक उनका एक इमोशनल ब्रेकडाउन देखने को मिला।
अपने जीवन के संघर्षों और पारिवारिक रिश्तों की कड़वाहट को याद करते हुए वह कैमरे के सामने बेहद भावुक हो गईं। उनकी आंखों से निकलते आंसुओं ने न केवल लॉक अप 2 के बाकी कंटेस्टेंट्स को हैरानी में डाल दिया, बल्कि बाहर बैठी जनता को भी झकझोर कर रख दिया।

सम्बंधित ख़बरें

सुनीता के आंसू देख शो में पहुंचे गोविंदा के बदले सुर

जैसे ही गोविंदा को अपनी पत्नी के इस भावुक पड़ाव के बारे में पता चला, वह बिना वक्त गंवाए अपनी जीवनसंगिनी का हौसला बढ़ाने के लिए लॉक अप 2 के सेट पर जा पहुंचे। उन्होंने खुले तौर पर पूरी दुनिया के सामने सुनीता आहुजा के लिए अपने दिल की बात रखी। गोविंदा के अचानक बदले हुए इन सकारात्मक सुरों को देखकर शो के मेकर्स और दर्शक भी काफी प्रभावित नजर आए।

ये भी पढ़ें: Satluj Controversy: ‘सतलुज’ विवाद पर खालड़ा परिवार की दो टूक, ‘डायल्यूटेड वर्जन’ रिलीज करने से इनकार

बिना किसी स्वार्थ के सालों तक निभाई जीवनभर की जिम्मेदारी

‘लॉक अप 2’ के मंच पर खड़े होकर गोविंदा ने बहुत ही संजीदगी के साथ अपनी पत्नी सुनीता आहुजा के योगदान को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि सुनीता ने उनके और उनके परिवार के लिए जो कुछ भी किया है, उसकी तुलना किसी भी चीज से नहीं की जा सकती।

उन्होंने बेहद भावुक होकर बताया कि सुनीता ने हमेशा बिना किसी स्वार्थ और बिना किसी शर्त के उनकी और पूरे परिवार की सेवा की है। बुरे से बुरे दौर में भी वह एक मजबूत ढाल की तरह खड़ी रहीं। गोविंदा ने माना कि एक साथी के रूप में सुनीता का साथ मिलना उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशकिस्मती रही है।

Follow Navbharatlive whatsapp