-
19 Aug 2026 06:08 AM (IST)
गृह मंत्री अमित शाह आज से चेन्नई के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से चेन्नई के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और तमिलनाडु के कोवलम (ECR) में आयोजित होने वाली दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
-
19 Aug 2026 05:21 AM (IST)
RSS की 3 दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज से विशाखापत्तनम में होगी शुरू
विशाखापट्टनम में RSS की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आयोजित हो रही है. यह 19 अगस्त की सुबह 9 बजे शुरू होकर 21 अगस्त की शाम तक चलेगी. हर साल होने वाली बैठक में संघ की प्रेरणा से कार्य कर रहे कुल 32 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे. बैठक में डॉ. मोहन भागवत, दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह और अन्य केंद्रीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे.
-
19 Aug 2026 04:06 AM (IST)
राहुल गांधी आज पंजाब कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के दिग्गजों के साथ आज और 20 अगस्त को बैठक करेंगे. इसका मुख्य उद्देश्य पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी को खत्म करना और 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करना है.
-
19 Aug 2026 12:00 AM (IST)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से चेन्नई के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से चेन्नई के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और तमिलनाडु के कोवलम (ECR) में आयोजित होने वाली दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से चेन्नई के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और तमिलनाडु के कोवलम (ECR) में आयोजित होने वाली दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे. लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के दिग्गजों के साथ आज और 20 अगस्त को बैठक करेंगे. इसका मुख्य उद्देश्य पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी को खत्म करना और 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करना है. भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 19 और 20 अगस्त को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. वे देहरादून में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA) का दौरा करेंगे. विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय समन्वय बैठक आज से शुरू हो रही है. इसमें संघ से जुड़े 32 संगठनों के प्रतिनिधि जनसंख्या असंतुलन, नशामुक्ति और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे. उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित मिश्रिख में बहुजन समाज पार्टी (BSP) का बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हो रहा है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल शामिल होंगे. देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए…
Published On - Aug 19,2026 12:00 AM IST
Follow Us