July 21, 2026

हो जाओ टेंशन फ्री! स्टार स्पोर्ट्स या सोनी नहीं बल्कि इंडिया में इस चैनल पर LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे मैच

IND vs ZIM Live Streaming : भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का प्रसारण भारत में फैंस कहां पर देख पाएंगे. आइए इसके बारे में जानते हैं.

IND vs ZIM Live Streaming : भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का प्रसारण भारत में फैंस कहां पर देख पाएंगे. आइए इसके बारे में जानते हैं.

author-image

New Update

IND vs ZIM Live Streaming

IND vs ZIM Live Streaming Photograph: (AFP)

IND vs ZIM Live Streaming : भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज गुरुवार से होने वाला है. इसके लिए टीम इंडिया के कमर कस ली है. भारतीय क्रिकेट टीम के अभ्यास सत्र की तस्वीरें और फोटो इस बात की गवाई दे रही हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंडियन क्रिकेट टीम अब पहली सीरीज जीतना चाहेगी. आयरलैंड और इंग्लैंड में ये सपना पूरा नहीं हो पाया था. टीम इंडिया को इन दोनों सीरीज में क्लीन स्पीव होना पड़ गया था. अब जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम के पास जीतने का मौका होगा.

दरअसल, टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से होगी. वहीं इस मुकाबले का टॉस 4 बजे होगा. भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस पर सिक्का अपने पक्ष में करने के इरादे से उतरेंगे. उससे पहले आज हम भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में हम आपको बताने वाले हैं. 

All set for exciting T20I action as Zimbabwe take on India at Harare Sports Club, with the series opener happening this Thursday.#ZIMvIND#ExperienceZimbabwepic.twitter.com/5GPwMpWmoM

— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) July 21, 2026

इंडिया में किस चैनल पर लाइव दिखेगा भारत-जिम्बाब्वे मैच

भारत में अक्सर टीम इंडिया के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने के लिए मिलती है. अगर टीम इंडिया के मुकाबले अगर स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं लाइव प्रसारित किए जाते हैं, तो भारत में फिर सोनी पर टीम इंडिया के मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाता है. इन दोनों चैनल पर अगर भारतीय क्रिकेट टीम का मैच प्रसारित नहीं किया जा रहा है, तो फैंस सोचते हैं कि, अब टीम इंडिया का मैच कहां देखने को मिलेगा. उनके मन में टीम इंडिया के लाइव मैच के प्रसारण को लेकर कई तरह के सवाल आते हैं, तो आइए आज उन सवालों के जबाव हम आपको बताते हैं.

— BCCI (@BCCI) July 21, 2026

किस चैनल पर भारत-जिम्बाब्वे का मैच देख पाएंगे लाइव

इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले तीनों टी20 मैच भारत में सिर्फ डीडी स्पोर्ट्स पर देखने को मिलेंगे. इस सीरीज का लाइव प्रसारण हमारे देश में सिर्फ डीडी स्पोर्ट्स करने वाले हैं. ऐसे में डीडी स्पोर्ट्स इस मैच को भारतीय फैंस देख पाएंगे. ये मुकाबला बिल्कुल फ्री होगा. इसके लिए कोई रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि डीडी स्पोर्ट्स फ्री डिश पर उपलब्ध है.

— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 20, 2026

भारत में किस ऐप पर होगी इंडिया-जिम्बाब्वे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

इंडिया में ज्यादातर मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉस्टार ऐप और सोनी लिव ऐप पर की जाती है. भारतीय क्रिकेट टीम के साथ-साथ अन्य टीमों के मुकाबले भी ज्यादातर इन्हीं दोनों ऐप और बेवसाइट पर भारत में देखने को मिलते हैं. लेकिन इस बार भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले तीनों मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग इन दोनों ऐप और बेवसाइट पर उपल्बध नहीं हैं. 

इस ऐप पर देखें भारत-जिम्बाब्वे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत में इंडिया-जिम्बाब्वे के बीच होने वाले तीनों टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस फैन कोड ऐप पर देख पाएंगे. इस ऐप पर पहला, दूसरा और तीसरा तीनों टी20 मैच लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे. इन मुकाबलों को देखने के लिए फैनकोड का सब्सक्रिप्शन लेगा होगा. तब जाकर आप इस मैच का आनंद उठा पाएंगे. 

𝑻𝑯𝑬 𝑪𝑶𝑴𝑬𝑩𝑨𝑪𝑲 𝑩𝑬𝑮𝑰𝑵𝑺 𝑯𝑬𝑹𝑬 🇮🇳

Shreyas Iyer, Vaibhav Sooryavanshi and Abhishek Sharma are ready to live by one mantra: Roko Nahi, Thoko! 💥

Stream the T20I series between Zimbabwe & India, 23rd July onwards, LIVE only on FanCode.#ZIMvIND#IndiaCricket#T20Ipic.twitter.com/j6TLgB7H0o

— FanCode (@FanCode) July 15, 2026

भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का शेड्यूल 

क्रमांकदिनतारीखमैचकार्यक्रम का स्थान
1गुरुवार23 जुलाई 2026पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचहरारे
2शनिवार25 जुलाई 2026दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचहरारे
3रविवार26 जुलाई 2026तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचहरारे

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जिम्बाब्वे के खिलाफ किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा चांस, जानिए कौन से 4 प्लेयर होंगे बाहर?