August 1, 2026

रायपुर में हरिभूमि-आईएनएच का जिला संवाद : सत्ता-विपक्ष के दिग्गज एक मंच पर, जिले के अहम मुद्दों पर मंथन - Haribhoomi

रायपुर में हरिभूमि-आईएनएच का जिला संवाद : सत्ता-विपक्ष के दिग्गज एक मंच पर, जिले के अहम मुद्दों पर मंथन

रायपुर में INH हरिभूमि जिला संवाद का पहला सत्र शुरू हुआ। मंच पर कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश की राजनीति, विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।

Hari Bhoomi-INH District Dialogue in Raipur

रायपुर में हरिभूमि-आईएनएच का जिला संवाद

  • Published: 01 Aug 2026, 04:18 PM IST
  • Last Updated: 01 Aug 2026, 08:50 PM IST

रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित आईएनएच (INH) हरिभूमि जिला संवाद कार्यक्रम का पहला सत्र शुरू हो गया है। कार्यक्रम में प्रदेश की राजनीति, शासन, जनकल्याणकारी योजनाओं और वर्तमान सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। इस संवाद में सत्ता और विपक्ष के प्रमुख प्रतिनिधि एक ही मंच पर मौजूद हैं और विभिन्न विषयों पर अपने विचार रख रहे हैं।

पहले सत्र में मंच पर नागरिक आपूर्ति निगम छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, राज्य नागरिक सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष केदार गुप्ता, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता आर.पी. सिंह तथा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी मौजूद हैं।

सत्ता और विपक्ष के प्रतिनिधि रखेंगे अपने विचार 
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, सरकार की नीतियों, जनहित से जुड़े मुद्दों और विकास कार्यों पर अपने-अपने विचार साझा कर रहे हैं। कार्यक्रम में सात सत्र होंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा और कांग्रेस के प्रवक्ताओं के साथ संवाद होगा। भाजपा की तरफ से इसमें केदार गुप्ता, संजय श्रीवास्तव और अमित चिमनानी रहेंगे। कांग्रेस की तरफ से सुशील आनंद शुक्ला, धनंजय सिंह ठाकुर और आरपी सिंह रहेंगे। 

व्यापार जगत का सत्र
दूसरा सत्र व्यापार जगत को लेकर होगा। इस सत्र में चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी, कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, आईटीएसए हॉस्पिटल के सह संस्थापक और निदेशक सुनील बलानी, चैतन्य ग्रुप के एमडी अशोक खूबचंदानी, कोलंबिया विवि के प्रो चांसलर हरजीत सिंह हुरा, रियल ग्रुप के चेयरमैन और समाजसेवी राजेश अग्रवाल शामिल होंगे।

राजनीतिक और प्रशासनिक सत्र
तीसरा सत्र राजनीतिक होगा। इसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, रमेश सिंह ठाकुर और कांग्रेस की तरफ से सुबोध हरितवाल, श्रीकुमार शंकर मेनन, अजीत कुकरेजा शामिल होंगे। चौथा सत्र प्रशासनिक होगा। इसमें रायपुर के कलेक्टर, डॉ. गौरव कुमार सिंह,रायपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और एनआरडीए के सीईओ चंदन कुमार शामिल होंगे।

तीन और राजनीतिक सत्र
पांचवां सत्र भी राजनीतिक होगा। इसमें भाजपा के विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू और अनुज शर्मा कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, कांग्रेस नेता पंकज शर्मा और आकाश शर्मा रहेंगे। छठे सत्र में भाजपा के विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी और कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिव डहरिया और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय शामिल होंगे। अंतिम सत्र में सांसद बृजमोहन अग्रवाल से चर्चा होगी।

इनका होगा सम्मान 
कार्यक्रम के अंत में अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वालों का सम्मान होगा। इसमें ग्रीन आर्मी के अमिताभ दुबे, यातायात विभाग के आरक्षक पंकज साहू, समाज सेवी मो. सज्जाद खान और सुषमा तिवारी शामिल हैं।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)