October 16, 2026

LIC New Plans 2026: LIC के 3 नए प्लान जल्द होंगे लॉन्च, जानें पेंशन से कैंसर कवर तक फायदे

LIC New Plans 2026: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) यह देश की सबसे बड़ी और मशहूर बीमा कंपनी है। यह कंपनी समय समय पर नई-नई पॉलिशी लाती है। ऐसे में भविष्य और स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए 19 अक्टूबर 2026 (LIC New Plans 2026) को 3 नए बीमा प्लान लॉन्च करने वाली है। 

LIC ने इसके बारे में 12 अक्टूबर को शेयर बाजार (BSE) को ऑफिशियल रूप से जानकारी दे दी है। ये योजनाएं नॉन-लिंक्ड (गैर-लिंक्ड) और नॉन-पार्टिसिपेटिंग (गैर-भागीदारी) श्रेणियों के तहत आती हैं, जिसका मतलब है कि इनका रिटर्न मार्केट के उतार-चढ़ाव पर निर्भर नहीं करेगा। आइए इन योजननाओं के बारें में विस्तार से जानें...

यह भी पढ़ें:Airport FASTag Rules: FASTag को लेकर बदले नियम, NHAI ने लिया बड़ा फैसला!

3 नए बीमा प्लान होंगे लॉन्च

 भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)19 अक्टूबर 2026 को 3 नए बीमा प्लान  'न्यू जीवन धारा II', 'हेल्थ शील्ड' और 'न्यू कैंसर कवर' लॉन्च करने जा रहा है। आइए तीनों को विस्तार से समझे। 

न्यू जीवन धारा-II (प्लान 892)

New Jeevan Dhara-II (LIC New Jeevan Dhara II Plan 892) यह एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग बचत और आस्थगित वार्षिकी (Deferred Annuity) योजना है, जो रिटायरमेंट के बाद नियमित एवं तय पेंशन के लिए है। 

 रेगुलर और सिंगल प्रीमियम भुगतान के साथ ही टॉप-अप एन्युइटी (Top-up Annuity) की सुविधा भी उपलब्ध है। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन (LIC एजेंटों के माध्यम से) दोनों तरीकों से खरीदा जा सकता है। इसे 18 से लेकर 70 वर्ष के कोई भी व्यक्ति ले सकते है। 

हेल्थ शील्ड (प्लान 907)

हेल्थ शील्ड  (LIC Health Shield Plan 907) यह फिक्स्ड बेनिफिट हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है, जो हॉस्पिटल में भर्ती होने पर हर दिन के हिसाब से एक निश्चित रकम 'डेली हॉस्पिटल कैश' दी जाती है।  वही किसी बड़ी सर्जरी के लिए एकमुश्त (Lump-sum) राशि का भुगतान किया जाता है। इसकी खास बात है कि एक ही पॉलिसी के तहत मुख्य बीमाधारक (Principal Insured) के साथ-साथ पति/पत्नी, बच्चों और माता-पिता को भी कवर किया जा सकता है।

इस प्लान को लेने के लिए पॉलिसीधारक की आयु 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बच्चों को 90 दिन से 20 वर्ष की आयु तक कवर किया जा सकता है।
पॉलिसी और प्रीमियम की अवधि 15 साल तक की होती है।

न्यू कैंसर कवर (प्लान 908)

न्यू कैंसर कवर (LIC New Cancer Cover Plan 908) यह एक प्योर रिस्क कैंसर प्रोटेक्शन प्लान है। इसमें शुरुआती चरण  (Early-stage) के कैंसर पर बीमा राशि का 25% और गंभीर चरण  (Major-stage) के कैंसर पर 100% भुगतान के साथ-साथ 10 साल तक हर महीने बीमा राशि का 1% और भविष्य के प्रीमियम माफ करने का प्रावधान है

इस प्लान को लेने के लिए पॉलिसीधारक की आयु 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।  पॉलिसी और प्रीमियम की अवधि 10-15 साल तक की होती है।

कैसे और कहां से खरीदे जा सकते हैं ये प्लान?

यह तीनों ही पॉलिसी 19 अक्टूबर 2026 से ग्राहकों के लिए उपलब्ध (LIC New Insurance Plans Launch Date) हो जाएंगी। इन्हें LIC की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है या फिर नजदीकी मान्यता प्राप्त LIC एजेंट, ब्रोकर और बीमा मार्केटिंग फर्मों के जरिए ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Smartphone Battery Safety: फुल चार्ज होने पर भी लगा है चार्जर? जानें क्या पड़ेगा बैटरी पर असर