September 9, 2026

Lenovo ने भारत में लॉन्च किए Gen 11 Legion और LOQ गेमिंग लैपटॉप, RTX 50 सीरीज GPU से लैस

Sep 09, 2026 07:15 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Lenovo ने भारत में Gen 11 Legion 5i, Legion 5a और LOQ 15 गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किए हैं। इनमें NVIDIA RTX 50 सीरीज GPU, AI फीचर्स और हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले दिए गए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 1,99,990 रुपये रखी गई है।

Lenovo laptops

Lenovo ने भारत में अपनी नई Gen 11 Legion और LOQ गेमिंग लैपटॉप सीरीज लॉन्च कर दी है।

टेक कंपनी Lenovo ने भारत में अपनी नई Gen 11 Legion और LOQ गेमिंग लैपटॉप सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस लाइनअप में Lenovo Legion 5i, Legion 5a और LOQ 15AHP11 को पेश किया है। नए लैपटॉप खासतौर पर गेमर्स के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर्स और स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। कंपनी ने इनमें AI बेस्ड परफॉर्मेंस, NVIDIA GeForce RTX 50 सीरीज GPU और हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए हैं।

सम्बंधित सुझाव

नई Legion और LOQ सीरीज में NVIDIA Blackwell आर्किटेक्चर पर बेस्ड GeForce RTX 50 सीरीज लैपटॉप GPU का इस्तेमाल किया गया है। RTX 5060 लैपटॉप GPU 572 AI TOPS तक की क्षमता देता है, जबकि RTX 5050 GPU 440 AI TOPS तक AI प्रोसेसिंग प्रदान करता है। ये GPU DLSS 4 और Reflex 2 जैसे फीचर्स को सपोर्ट करते हैं, जिससे गेमिंग के दौरान बेहतर फ्रेमरेट और कम लेटेंसी मिलने की उम्मीद है।

Lenovo Legion 5i की खासियतें

Lenovo Legion 5i में Intel Core Ultra 7 356H तक का प्रोसेसर दिया गया है। इसमें Lenovo AI Engine+ के साथ dual LA1 और LA3 AI core chips मिलते हैं। कंपनी के अनुसार यह सिस्टम की परफॉर्मेंस को रियल टाइम में ऑप्टिमाइज करने के लिए CPU और GPU सेटिंग्स को ट्यून कर सकता है। लैपटॉप में 15.3 इंच WQXGA PureSight OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसकी शुरुआती कीमत 2,65,990 रुपये है।

Legion 5a और LOQ 15AHP11 भी लॉन्च

Lenovo Legion 5a में AMD Ryzen 7 250 प्रोसेसर के साथ Lenovo AI Engine+ और LA1 AI core chip दी गई है। इसमें भी 15.3 इंच WQXGA OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz और ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसकी शुरुआती कीमत 2,25,990 रुपये रखी गई है।

सम्बंधित सुझाव

discount

1% OFF

Lenovo LOQ 2024, 12th Gen Intel Core i5 12450HX, RTX 3050-6GB, 16GB RAM, 512GB SSD, FHD, 15.6"/39.6cm, 144Hz, Windows 11, Office 2024, Grey, 2.4Kg, 83GS00PJIN, 3 Mon. Game Pass, Gaming Laptop

Lenovo LOQ 2024, 12th Gen Intel Core i5 12450HX, RTX 3050-6GB, 16GB RAM, 512GB SSD, FHD, 15.6"/39.6cm, 144Hz, Windows 11, Office 2024, Grey, 2.4Kg, 83GS00PJIN, 3 Mon. Game Pass, Gaming Laptop

  • checkLenovo LOQ 2024
  • check12th Gen Intel Core i5 12450HX
  • checkRTX 3050-6GB

₹100500

₹101090

खरीदिये

discount

31% OFF

Lenovo LOQ 2024, Intel Core i5-13450HX, 13th Gen, NVIDIA RTX 4050-6GB, 16GB RAM, 512GB SSD, FHD 144Hz, 15.6"/39.6cm, Windows 11, Office Home 2024, Grey, 2.4Kg, 83DV018JIN, 1Yr ADP Free Gaming Laptop

Lenovo LOQ 2024, Intel Core i5-13450HX, 13th Gen, NVIDIA RTX 4050-6GB, 16GB RAM, 512GB SSD, FHD 144Hz, 15.6"/39.6cm, Windows 11, Office Home 2024, Grey, 2.4Kg, 83DV018JIN, 1Yr ADP Free Gaming Laptop

  • checkLenovo LOQ 2024
  • checkIntel Core i5-13450HX
  • check13th Gen

₹155999

₹226000

खरीदिये

वहीं, Lenovo LOQ 15AHP11 में AMD Ryzen 7 250 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 15.3 इंच WQXGA 180Hz IPS या WUXGA 165Hz IPS LCD डिस्प्ले का विकल्प मिलता है। लैपटॉप में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए Hyperchamber Cooling तकनीक दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 1,99,990 रुपये है।

24/7 सपोर्ट और Accidental Damage Protection

Lenovo इन लैपटॉप्स के साथ Legion Ultimate Support भी दे रही है, जिसके जरिए यूजर्स को फोन, चैट और ईमेल पर एक्सपर्ट टेक सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा Accidental Damage Protection (ADP) के जरिए पानी गिरने, लैपटॉप गिरने या इलेक्ट्रिकल खराबी जैसी आकस्मिक घटनाओं से सुरक्षा का ऑप्शन भी मिलता है।

Lenovo Gen 11 Legion और LOQ लैपटॉप Lenovo.com, कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर्स और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध होंगे। ग्राहक Custom-to-Order (CTO) विकल्प के जरिए अपनी जरूरत के अनुसार स्पेसिफिकेशन चुन सकेंगे। कंपनी के मुताबिक CTO ऑर्डर की डिलीवरी करीब 15 से 20 दिनों में की जाएगी।

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें