October 23, 2026

LDC भर्ती में हिन्दी-अंग्रेजी के 4 पेपर होंगे: हर पेपर में 9 अंक जरूरी, टाइपिंग के लिए 10-10 मिनट मिलेंगे; 21 दिसंबर से एग्जाम - Jaipur News

जयपुर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से लिपिक ग्रेड-II (LDC) कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के दूसरे चरण की परीक्षा 21 दिसंबर से शुरू होगी। फेज-II में अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर पर हिन्दी और अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड का टेस्ट देना और दक्षता टेस्ट होगा। यह परीक्षा 21 से 24 दिसंबर और 26, 28 और 29 दिसंबर को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने गाइडलाइन जारी की है।

कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार फेज-II की परीक्षा कम्प्यूटर आधारित होगी। इसमें हिन्दी टाइपिंग स्पीड, अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड, हिन्दी दक्षता परीक्षण और अंग्रेजी दक्षता परीक्षण सहित कुल चार भाग होंगे। प्रत्येक भाग 25 अंकों का होगा। इसके लिए 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इस प्रकार चारों भागों के कुल अंक 100 होंगे।

हिन्दी स्पीड टेस्ट परीक्षण में 25 में से न्यूनतम 9 अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। इसी तरह अंग्रेजी स्पीड टेस्ट परीक्षण, हिन्दी दक्षता परीक्षण और अंग्रेजी दक्षता परीक्षण में भी प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 9 अंक हासिल करने होंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को चारों भागों में अलग-अलग निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे।

हिन्दी में 400 और अंग्रेजी में 500 शब्दों का पैराग्राफ

टाइपिंग टेस्ट परीक्षण में अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर स्क्रीन पर पैराग्राफ दिया जाएगा। अंग्रेजी के लिए 500 शब्दों का और हिन्दी के लिए 400 शब्दों का पैराग्राफ रहेगा। दोनों भाषाओं में टाइपिंग के लिए 10-10 मिनट मिलेंगे।

अंक निर्धारण के लिए अंग्रेजी में प्रत्येक सही शब्द पर 0.05 अंक और हिन्दी में प्रत्येक सही शब्द पर 0.0625 अंक निर्धारित किए गए हैं। टाइपिंग के दौरान गलत वर्ण, शब्द या अंक लिखने और वर्ण, शब्द या अंक छूटने पर संबंधित गलतियों के अंक नहीं दिए जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को टाइपिंग की स्पीड के साथ-साथ शुद्धता पर भी ध्यान देना होगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड मॉक टेस्ट की सुविधा भी देगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड मॉक टेस्ट की सुविधा भी देगा।

परीक्षा से 15 दिन पहले मिलेगा मॉक टेस्ट का लिंक

RSSB की ओर से अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर आधारित परीक्षा की प्रक्रिया से पहले मॉक टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा से लगभग 15 दिन पहले मॉक टेस्ट का लिंक जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस लिंक के माध्यम से मॉक टेस्ट का अभ्यास करने और परीक्षा प्रक्रिया को समझने की सलाह दी गई है।

मॉक टेस्ट से अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर पर टाइपिंग करने, स्क्रीन पर दिए गए पैराग्राफ के अनुसार अभ्यास करने और निर्धारित समय में कार्य पूरा करने की तैयारी करने में मदद मिलेगी।

SC-ST अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत तक छूट

बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्नपत्र में न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत तक शिथिलता का प्रावधान दिया जाएगा। यह छूट प्रत्येक भाग के न्यूनतम अंकों के संदर्भ में लागू होगी।

5.81 लाख ने किया था आवेदन, 4.45 लाख ने दी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस साल जनवरी में एलडीसी के 10,644 पदों पर भर्ती निकाली थी। भर्ती के लिए कुल 5.81 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसके बाद 5 जुलाई को लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें करीब 4.45 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी परिणाम का इंतजार कर रहे थे। लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। अब चयन प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। दिसंबर में टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा जिसमें लगभग 30,000 से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे

.

खबरें और भी हैं...

  • श्रीगंगानगर में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश: राजस्थान में कल बरसात और ओले गिरने की चेतावनी; अक्टूबर में भी पारा 39°C

    राजस्थान में कल बरसात और ओले गिरने की चेतावनी; अक्टूबर में भी पारा 39°C|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:37
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • राजस्थान-तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, 4 दोस्तों की मौत: टायर फटने से बेकाबू हुई, आगरा के रहने वाले थे, दर्शन कर लौट रहे थे

    टायर फटने से बेकाबू हुई, आगरा के रहने वाले थे, दर्शन कर लौट रहे थे|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:56
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी ट्रेन से कैसे पकड़े?: 3 मिनट में गाड़ी से बाहर ले आए जवान, SI यात्री बनकर पास में बैठे थे

    3 मिनट में गाड़ी से बाहर ले आए जवान, SI यात्री बनकर पास में बैठे थे|कोटा,Kota - Dainik Bhaskar1:26
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एक्सक्लूसिव

    राजस्थान पुलिस की वेबसाइट से चोरी हो गया आपका डेटा?: हैकर्स का दावा- उनके पास 86 लाख ई-मेल और हजारों मोबाइल नंबर; पासवर्ड बदलने के आर्डर

    हैकर्स का दावा- उनके पास 86 लाख ई-मेल और हजारों मोबाइल नंबर; पासवर्ड बदलने के आर्डर|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar1:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर