September 6, 2026

विरह के दर्द में लिखा गया था Lata Mangeshkar का वायरल गाना, रिलीज हुआ तो लोग करने लगे डांस, आज भी है कल्ट सॉन्ग - lata mangeshkar song mera dil ye pukare from nagin starring vyjayanthimala is sad song used in dance reels

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लता मंगेशकर का 1954 की फिल्म 'नागिन' का एक गाना विरह के दर्द को दर्शाता है, लेकिन हाल ही में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुर सामाज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) कोई गाना गाए और वो वायरल न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। अपने 8 दशक के करियर में उन्होंने 36 भाषाओ में 30, 000 से अधिक गाने गाए।

लता जी ने साल 1942 में मराठी फिल्म 'किति ह साल'से प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत की थी। आज हम आपको लता जी के जिसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं वो विरह और इंतजार की याद को समेटे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर ये डांस वीडियो के तौर पर वायरल हो रहा है।

जुदाई के दर्द में लिखा गया था गीत

हम बात कर रहे हैं साल 1954 में आई फिल्म 'नागिन' (Naagin) के गाने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा, मेरे गम के सहारे आजा…' (Mera Dil Ye Pukare Aaja) की। इस गाने को जब भी सुनते हैं तो पुरानी मोहब्बत की तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है। इसके भाव में ही उदासी और किसी की याद में तड़पना है।

Song (11)

फिलहाल ये गाना सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो की वजह से फिर वायरल हो रहा है। इस तरह देखें तो करीब सात दशक पुराने इस गाने ने नई पीढ़ी को भी अपनी धुन पर झूमने के लिए मजबूर कर दिया है। लोग जमकर इस पर डांस रील्स बना रहे हैं।

वैजयंतीमाला पर फिल्माया गया गाना

‘मेरा दिल ये पुकारे आजा' को लता मंगेशकर ने गाया था और हेमंत कुमार ने इसका संगीत दिया था। इसके बोल राजेंद्र कृष्ण ने लिखे थे। फिल्म में यह गीत वैजयंतीमाला और प्रदीप कुमार पर फिल्माया गया था। करीब तीन साल पहले पाकिस्तान में कहीं किसी शादी के फंक्शन में एक लड़की के इस गाने पर डांस करती हुई रील वायरल हुई और ये गाना फिर से ट्रेंड में आ गया। लोग इसकी जमकर तारीफ करते नजर आए। यूट्यूब पर इस डांस रील को 60 मिलियन व्यूज मिले हैं।

फिल्म ‘नागिन' का निर्देशन नंदलाल जसवंतलाल ने किया था। वैजयंतीमाला ने मूवी में 'माला' (नागी कबीले के मुखिया की बेटी) और प्रदीप कुमार ने 'सनातन' (रागी कबीले के मुखिया का बेटा) का मुख्य किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें- 'रामायण की सीता' के लिए अलका याग्निक ने गाया था भोजपुरी का हिट गाना, आज भी इसे गाकर बालम को ताने देती हैं महिलाएं

यह भी पढ़ें- 58 साल पुराना Janmastami का सबसे वायरल गाना, लता मंगेशकर की आवाज में आज भी हिट है सदाबहार गीत