Aug 16, 2026 07:27 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
यह सुपरकार बेहद एक्सक्लूसिव है और कंपनी इसकी सिर्फ 1,963 यूनिट्स ही बनाएगी। कंपनी के मुताबिक SV सिर्फ 2.4 सेकंड में 0-100kmph और 6.7 सेकंड में 0-200kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 345kmph से ज्यादा है।

Revuelto Super Veloce SV
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
लैंबॉर्गिनी (Lamborghini) अपनी फ्लैगशिप V12 हाइब्रिड सुपरकार Revuelto का ज्यादा पावरफुल और ट्रैक-फोकस्ड Revuelto Super Veloce (SV) वर्जन लेकर हाजिर है। यह सुपरकार बेहद एक्सक्लूसिव है और कंपनी इसकी सिर्फ 1,963 यूनिट्स ही बनाएगी। इसे खासतौर से कंपनी के स्पेशल कस्टमर्स और कलेक्टर्स के लिए लाया गया है। स्टैंडर्ड Revuelto की तुलना में SV में ज्यादा पावर, कम वजन, बेहतर एयरोडायनामिक्स और ट्रैक पर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कई बदलाव किए गए हैं।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 7.48 - 10 लाख
₹ 12 - 20.99 लाख
₹ 11 - 19.3 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
1,065 HP की पावर
Revuelto SV में वही 6.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V12 इंजन दिया गया है, जो 9,500rpm तक घूम सकता है और अकेले 825hp की पावर जेनरेट करता है। हालांकि, तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स की कैपेसिटी को 190hp से बढ़ाकर 299hp कर दिया गया है। इसके चलते सिस्टम का टोटल आउटपुट 1,065hp हो गया है, जो रेगुलर Revuelto से 50hp ज्यादा है। इसमें 8-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम पहले पहले वाले ही हैं। कंपनी के मुताबिक SV सिर्फ 2.4 सेकंड में 0-100kmph और 6.7 सेकंड में 0-200kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 345kmph से ज्यादा है।
नया Pilota ड्राइव मोड
Revuelto SV में नया Pilota ड्राइव मोड दिया गया है, जिसे मोटरस्पोर्ट से इंस्पायर्ड सेटअप के साथ तैयार किया गया है। इसके साथ 5-स्टेज ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम मिलता है। चेसिस में GT3 रेसिंग से इंस्पायर्ड मैनुअली एडजस्टेबल डैम्पर्स लगाए गए हैं। लैंबॉर्गिनी का दावा है कि इन बदलावों से कार की एजिलिटी में 17 फीसदी और लेटरल ग्रिप में 10 पर्सेंट का सुधार हुआ है। SV में नया CCM-R कार्बन-सिरेमिक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें आगे 420mm और पीछे 410mm के डिस्क लगाए गए हैं।
ज्यादा आक्रामक डिजाइन
Revuelto SV को स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में ज्यादा अग्रेसिव लुक दिया गया है। इसमें रेड एक्सेंट वाला नया फ्रंट डिफ्यूजर, रिवाइज्ड रियर डिफ्यूजर और बड़ा फिक्स्ड रियर विंग दिया गया है। इसके अलावा SV में स्पेशल लिवरी, बैजिंग और कॉन्ट्रास्ट एक्सेंट के साथ काफी कार्बन-फाइबर एलिमेंट्स इस्तेमाल किए गए हैं। कार में हल्के सेंटर-लॉक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार के आगे के पहियों का साइज 20 इंच और पीछे के पहियों का साइज 21 इंच है। इनमें खास तौर पर तैयार किए गए Bridgestone Potenza Race R टायर लगाए गए हैं।
रेसिंग सीटों वाला केबिन
इंटीरियर का बेसिक लेआउट स्टैंडर्ड Revuelto जैसा ही रखा गया है, लेकिन SV को ज्यादा स्पोर्टी बनाने के लिए नई रेसिंग बकेट सीट्स, SV स्पेशल बैजिंग और ज्यादा अपहोल्स्ट्री और कलर ऑप्शन दिए गए हैं। कुल मिलाकर Revuelto SV को रेगुलर मॉडल से ज्यादा तेज, हल्का और ट्रैक पर ज्यादा कैपेबल बनाने पर फोकस किया गया है।

