July 24, 2026

Kuldeep Yadav: इंग्लैंड में कुलदीप यादव ने दिखाया दम, टीम इंडिया को ऐसे किया 'गलत' साबित

Kuldeep Yadav: इंग्लैंड में कुलदीप यादव ने दिखाया दम, टीम इंडिया को ऐसे किया 'गलत' साबित

कुलदीप यादव का कमाल (फोटो-GETTY IMAGES)

टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को भले ही भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दे रही हो लेकिन इस खिलाड़ी को यॉर्कशर ने ग्लेमॉर्गन के खिलाफ मैच में उतारा और उन्होंने पहले ही मैच में अपनी छाप छोड़ दी. कुलदीप यादव ने 10 ओवर में महज 39 रन दिए और उन्होंने 2 बल्लेबाजों का शिकार किया. कुलदीप यादव ने अपने आखिरी ओवर में दम दिखाया. उन्होंने 3 गेंदों में 2 विकेट चटकाए. कुलदीप यादव की इस बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर यॉर्कशर ने ग्लेमॉर्गन को 186 रनों पर समेट दिया.

कुलदीप यादव ने किया दो बल्लेबाजों का शिकार

कुलदीप यादव ने ग्लेमॉर्गन के दो बल्लेबाजों का शिकार किया. वो विकेटकीपर एलेक्स हॉर्टन का विकेट ले गए, जिन्होंने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. इस खिलाड़ी को बेनिसन ने कैच किया. इसके बाद यादव ने मैक्लरॉय को खाता भी नहीं खोलने दिया. कुलदीप यादव के लिए बेंजमिन क्लिफ ने कमाल गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए. जैक व्हाइट और जॉर्ज हिल ने भी 2-2 विकेट झटके.

कुलदीप यादव को नहीं मिल रहे थे मौके

बता दें कुलदीप यादव को टीम इंडिया ने पूरी इंग्लैंड सीरीज में मौका नहीं दिया. वनडे सीरीज में ये खिलाड़ी बेंच पर ही बैठा रहा. कई क्रिकेट एक्सपर्स इस बात से हैरान रहे कि कुलदीप यादव जैसा विकेट-टेकर आखिर कैसे बेंच पर बैठा हुआ है. खासतौर पर तब, जब उनका रिकॉर्ड इंग्लैंड में और इंग्लैंड के खिलाफ कमाल है. खैर टीम इंडिया को इस रणनीति का नुकसान हुआ और आखिर में टीम वनडे सीरीज 1-2 से हार गई. अब कुलदीप वनडे कप में अपना जलवा दिखा रहे हैं. उम्मीद है कि वो वनडे वर्ल्ड कप 2027 में वो प्लेइंग इलेवन में खेल पाएं.

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button