![]()
क्रांति गौड़ (फोटो क्रेडिट BCCI Women X)
kranti gaud Creates History: भारतीय महिला टीम की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने अपनी शानदार गेंदबाजी के पल लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 285 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पहली पारी में 170 रन पर ढेर कर दिया। क्रांति गौड़ ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।
लॉर्ड्स में पांच विकेट चटकाने वाली पहली महिला प्लेयर
22 वर्षीय क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में पांच विकेट लेने वाली पहले महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने ऐतिहासिक टेस्ट में ये उपलब्धि अपने नाम की। क्रांति ने 17 ओवर में 37 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उन्होंने इस दौरान 7 ओवर में कोई रन नहीं दिया। क्रांति ने मिया बूचियर, टैमी बेमोंट, कप्तान नैट सीवर ब्रंट, एलिस कैप्सी और लॉरेन बेल को अपना शिकार बनाया। क्रांति के अलावा सयाली भगत और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट लिए। एक सफलता दीप्ति शर्मा को मिली।
दर्शकों से मिला स्टैंडिंग ओवेशन
इंग्लैंड की टीम को पहली पारी में 170 रन पर समेटने के बाद जब भारतीय टीम पवेलियन वापस लौट रही थी तब मैदान पर उपस्थित दर्शकों ने पांच विकेट चटकाने वाली क्रांति गौड़ को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। पूरा स्टेडियम क्रांति के अभिवादन में तालियां बजा रहा था ऐसे में उन्होंने भी गेंद को हाथ में लेकर दर्शकों का शुक्रिया परंपरागत अंदाज में किया।
भारत के लिए लॉर्ड्स में पंजा झटकने वाली 16वीं भारतीय
क्रांति गौड़ लॉर्ड्स में पांच विकेट चटकाने वाली 16वीं भारतीय गेंदबाज हैं। मोहम्मद निसार लॉर्ड्स में पांच विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज थे। उनके बाद अमर सिंह, लाला अमरनाथ, वीनू मांकड़, रमाकांत देसाई, भागवत चंद्रशेखर, बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, चेतन शर्मा, वेंकटेश प्रसाद, आरपी सिंह, प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह ये उपलब्धि हासिल कर सके थे। दिग्गजों की इस सूची में क्रांति का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। उन्होंने अपने करियर के दूसरे टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल की।
(डेवलपिंग स्टोरी)
![]()
नवीन चौहान author
नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें
- Hindi News
- Sports
- Cricket
End of Article